{"_id":"66761cbcfab957c3010fd6c8","slug":"case-registered-against-the-person-who-complained-using-someone-elses-name-chandigarh-news-c-16-1-pkl1005-451229-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: दूसरे का नाम इस्तेमाल कर शिकायत देने वाले पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: दूसरे का नाम इस्तेमाल कर शिकायत देने वाले पर केस दर्ज
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-19 स्थित हरियाणा के जनगणना निदेशालय में कार्यरत शुभम कुमार ने उनके नाम से अफसरों को झूठी शिकायत देने वाले का पता लगाकर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी को शिकायत के बाद सेक्टर-19 थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
बीते 29 मई को शुभम कुमार की ओर से विभाग के निदेशालय में एक शिकायत पहुंची। इसमें कर्मियों के बैठने के लिए ऑफिस में कम जगह होने की बात लिखी थी। यह देखकर शुभम कुमार हैरान रह गए कि यह शिकायत किसने दे दी, जबकि उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं था। यही नहीं, शिकायत में उठाए गए मामले भी उनके ऑफिस से जुड़े नहीं थे। शिकायतकर्ता के मुताबिक यह काम ऑफिस के कुछ शरारती अफसरों/कर्मियों का है, ताकि उनकी छवि को खराब किया जा सके।
शिकायतकर्ता का कहना है कि कार्यालय में कुछ अन्य कर्मियों के साथ भी ऐसा ही मामला हो चुका है। सेक्टर-19 थाने में पुलिस ने गलत पहचान बताने की धारा में केस दर्ज किया है। वहीं, आरोपी की पहचान की जा रही है।