{"_id":"645dc6f42b374aea8200fc76","slug":"case-registered-against-shahkot-congress-mla-hardev-singh-laddi-sherowalia-in-jalandhar-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar By Poll: कांग्रेस विधायक हरदेव लाडी शेरोवालिया पर बंधक बनाने का केस, घेरी थी आप MLA की गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar By Poll: कांग्रेस विधायक हरदेव लाडी शेरोवालिया पर बंधक बनाने का केस, घेरी थी आप MLA की गाड़ी
Fri, 12 May 2023 10:26 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 12 May 2023 10:26 AM IST
सार
जालंधर लोकसभा उपचुनाव के दौरान शाहकोट के गांव रूपेवाला में बाबा बकाला से आप विधायक दलवीर सिंह टोंग को शाहकोट के कांग्रेस विधायक लाडी शेरोवालिया ने प्रचार करते समय रोक लिया था। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक दलवीर सिंह टोंग को एक कमरे में बंद कर दिया। करीब आधा घंटा उनको कमरे से नहीं निकलने दिया गया था।
विज्ञापन
शाहकोट विधायक लाडी शेरोवालिया
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर के शाहकोट से कांग्रेस विधायक हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया समेत 13 लोगों के खिलाफ बंधक बनाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। आप विधायक दलबीर सिंह टोंग के ड्राइवर गगनदीप अरोड़ा की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
जालंधर उपचुनाव मतदान के दौरान विधायक लाडी शेरोवालिया ने आप विधायक के काफिले को रोक लिया था। आम आदमी पार्टी के विधायक दलबीर सिंह टोंग के ड्राइवर ने कांग्रेस विधायक हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया के खिलाफ धारा 341,186, 353,148 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है। गगनदीप अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस विधायक और उनके साथियों ने अवैध तरीके से उन्हें घेरकर बंधक बना लिया था और धमकी भी दी थी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें छुड़वा कर थाने ले गई थी।
गगनदीप ने बताया कि वह काम से वहां से गुजर रहे थे कि कांग्रेसी समर्थकों ने काफिले के वाहनों के आगे ट्रैक्टर लगाकर उन्हें रोका। कांग्रेस विधायक हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया पर भी एस्कॉर्ट वाहन की चाबी चोरी करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
गांव रुपेवाल में हुआ था हंगामा
प्राथमिकी में लिखा गया है कि 10 मई को मतदान के दौरान गांव रुपेवाल में हंगामा हुआ था। आप विधायक दलबीर टोंग का कांग्रेस विधायक हरदेव सिंह से आमना-सामना हुआ था। जालंधर उपचुनाव के लिए 10 मई को मतदान हुआ था। जालंधर के शाहकोट जिले के रूपेवाला गांव का एक वीडियो भी सामने आया। जिसमें दिख रहा था कि आप विधायक दलबीर सिंह टोंग को कांग्रेस विधायक हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया ने समर्थकों सहित घेरा हुआ था। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया और पुलिस ने विधायक को हिरासत में लिया और बाद में छोड़ दिया। कांग्रेस विधायक ने आरोप लगाया था कि जालंधर उपचुनाव के दौरान बाहर के विधायक यहां क्यों हैं। उन्होंने कहा कि ये बाहर के विधायक कहीं न कहीं लोगों को प्रभावित कर रहे हैं। पुलिस ने विधायक टोंग को थाने में रखने के बाद जमानत पर छोड़ दिया था लेकिन एफआईआर में किसी का नाम ही नहीं है। वही चुनाव आयोग भी शिकायतों के बाद किसी भी आप नेता पर कार्रवाई नहीं कर रहा है।