फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Case filed against youtuber who told Arunachal Pradesh to be part of China

पंजाब: लुधियाना के यूट्यूबर ने अरुणाचल प्रदेश को बताया चीन का हिस्सा, सीएम के दखल के बाद मामला दर्ज

Tue, 25 May 2021 06:35 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 25 May 2021 06:35 PM IST
सार

अरुणाचल प्रदेश को चीन का हिस्सा बताने के बाद वहां राजनीति गरमा गई। पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए अरुणाचल प्रदेश के सीएम ने तत्काल यूट्यूबर पर कानूनी कार्रवाई का आदेश दिया। वहीं यूट्यूबर की मां ने बेटे को माफ करने की गुहार लगाई।
 

विज्ञापन
Case filed against youtuber who told Arunachal Pradesh to be part of China
यूट्यूबर पारस।

विस्तार

लुधियाना के जनकपुरी निवासी यू-ट्यूबर पारस को अपने सोशल मीडिया पेज पर अरुणाचल प्रदेश को चीन का हिस्सा और यहां के एक मंत्री को चीनी बताना मंहगा पड़ गया है। बवाल तब ज्यादा बढ़ गया, जब उसने अपनी इस टिप्पणी का वीडियो अपलोड कर दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर जमकर बहस शुरू हो गई। पारस के इस वीडियो को लेकर अरुणाचल प्रदेश में राजनीतिक पारा चढ़ गया, आखिरकार अरुणाचल प्रदेश के सीएम ने तुरंत पुलिस कार्रवाई का आदेश दिया। 

विज्ञापन


ईटानगर पुलिस ने पारस के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने लुधियाना पुलिस से भी तुरंत कार्रवाई करने को कहा। इसके बाद लुधियाना पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। वहीं, अरुणाचल प्रदेश पुलिस भी लुधियाना के लिए रवाना हो चुकी है। मंगलवार शाम तक लुधियाना पहुंचने की उम्मीद है। लुधियाना पुलिस उसे अरुणाचल प्रदेश की पुलिस के हवाले कर देगी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जनकपुरी निवासी पारस 12वीं कक्षा पास है, उसके पिता की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। इस समय अपनी मां चंदा देवी के साथ रहता है। मूलरूप से यह परिवार बिहार का रहने वाला है लेकिन बीते 25 साल से पूरा परिवार लुधियाना में रहता है। पारस की मां चंदा देवी ने बताया कि बीते तीन साल से वह पबजी गेम खेल रहा था। इसके साथ ही वह अन्य यूट्यूबर को देखकर वीडियो ब्लॉगर बन गया। उसने कई वीडियो अपने चैनल पर अपलोड की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को पता नहीं उसे क्या हुआ कि उसने इतनी बड़ी गलती की। अरुणाचल प्रदेश को चीन का हिस्सा बता दिया। उसकी वीडियो चलने के बाद उसे बहुत लोगों के फोन आए। उसने अपनी गलती को मानते हुए एक और वीडियो अपलोड की। इसके बाद वह बहुत परेशान था। वह उनकी इकलौती संतान है। सोमवार देर शाम को चार लोग उनके घर आए थे और पारस को अपने साथ लेकर चले गए हैं।  

एक मां की पीएम और अरुणाचल प्रदेश के सीएम से गुहार 
बेटे के घर से जाने के बाद उसकी मां चंदा देवी का बुरा हाल है। उसका कहना है कि पारस उसका इकलौता बेटा है। यही उसका जीवन का इकलौता सहारा है। गेम और यूट्यूब से पैसा कमा रहा था। वह पीएम से अपील करती है कि उनके बेटे की गलती को माफ कर दिया जाए। वह अरुणाचल प्रदेश के सीएम से भी गुहार लगाती है कि उसके बेटे की गलती को माफ कर दिया जाए। वह किसी नेता या अधिकारी के आगे झोली फैलाकर अपने बेटे की भीख मांगती है। उसके बेटे को छोड़ दिया जाएगा। 

मामला काफी संगीन होने के चलते लुधियाना पुलिस ने पारस को अपनी हिरासत में ले लिया है। उसके खिलाफ अरुणाचल प्रदेश में मामला दर्ज हुआ है। अरुणाचल पुलिस उसे गिरफ्तार करने लुधियाना रवाना हो चुकी है। पारस को उनके हवाले कर दिया जाएगा। वरियाम सिंह, एसीपी सेंट्रल लुधियाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed