{"_id":"63d6b160e0b41628d33bd282","slug":"case-filed-against-three-including-sdm-in-fraud-case-in-amritsar-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: धोखाधड़ी मामले में एसडीएम समेत तीन नामजद, नौ मरला जमीन कब्जाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: धोखाधड़ी मामले में एसडीएम समेत तीन नामजद, नौ मरला जमीन कब्जाने का आरोप
Sun, 29 Jan 2023 11:20 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 29 Jan 2023 11:20 PM IST
सार
पुलिस ने सचिन शर्मा निवासी गोल्डन एवेन्यू, एसडीएम दीपक भाटिया और अस्पताल के पीआरओ खुशबीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि केस की फाइल उनके पास पहुंच गई है। जांच कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर के जंडियाला थानाक्षेत्र में स्थित रंजीत अस्पताल की नौ मरले जमीन धोखे से कब्जाने के आरोप में पुलिस ने खडूर साहिब के एसडीएम समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। इन पर फर्जी दस्तावेज तैयार करवाने के भी आरोप हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आरोपियों को नोटिस भी भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
मूलरूप से गोल्डन एवेन्यू और मौजूदा समय में गांव भंगवा निवासी डॉ. रंजीत शर्मा ने जंडियाला पुलिस को बताया कि जंडियाला गुरु इलाके में उनका रंजीत नाम से अस्पताल है। अस्पताल की जीटी रोड के पास नौ मरले जमीन थी, जिसे खडूर साहिब के एसडीएम दीपक भाटिया, गोल्डन एवेन्यू निवासी सचिन शर्मा और अस्पताल के पीआरओ खुशबीर सिंह ने जाली दस्तावेज तैयार करवा और रजिस्ट्री के पेपरों पर हस्ताक्षर करवा मुख्तारनामा बनवाकर हड़प लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने सचिन शर्मा निवासी गोल्डन एवेन्यू, एसडीएम दीपक भाटिया और अस्पताल के पीआरओ खुशबीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि केस की फाइल उनके पास पहुंच गई है। जांच कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन