फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   car hit bike Five year child dies in accident in Chandigarh

चंडीगढ़ में रफ्तार का कहर: कार ने बाइक को मारी टक्कर, दवा दिलाने जा रहे पिता की टांग टूटी, बच्चे की मौत

Thu, 19 Sep 2024 08:25 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 19 Sep 2024 08:25 PM IST
सार

चंडीगढ़ में वीरवार को दर्दनाक हादसे में पांच साल के मासूम की मौत हो गई। सेक्टर-24 में हुए हादसे में एक कार ने बाइक पर जा रहे व्यक्ति और उसके पांच साल के बच्चे को टक्कर मार दी। हादसे में बच्चे की मौत हुई है और पिता घायल हुआ है।

विज्ञापन
car hit bike Five year child dies in accident in Chandigarh
मृतक बच्चे की फाइल फोटो, क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़ में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। सेक्टर-24 में वीरवार दोपहर तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल पर जा रहे पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। पिता-पुत्र सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों की मदद से पुलिस ने पिता-पुत्र को जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बेटे को मृत घोषित कर दिया जबकि पिता की टांग टूट गई है। बताया जा रहा है कि पिता की हालत गंभीर बनी है। पुलिस ने बच्चे के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं, दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। उधर, कार चालक व अन्य सवार क्षतिग्रस्त गाड़ी घटनास्थल पर छोड़ फरार हो गए।
विज्ञापन


सेक्टर-24 निवासी नगर निगम में अनुबंधकर्मी पंकज कुमार अपने बेटे अर्नव (5) को दवा दिलाने के लिए बाइक पर सेक्टर-16 अस्पताल ले जा रहा था। वह सेक्टर-24 में ही एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सामने पहुंचा तो तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद चालक ने कार को किनारे रोका और अपने साथियों सहित फरार हो गया। इसकी सूचना पाते ही घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। बच्चे की मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने बच्चे के शव को फिलहाल मोर्चरी में रखवा दिया है। घायल पंकज का इलाज चल रहा है। मृतक बच्चे का शनिवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने कार नंबर के आधार पर उसके अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं, जिस जगह यह हादसा हुआ है, उस जगह कोई सीसीटीवी कैमरा भी नहीं है लेकिन पुलिस की ओर से घटनास्थल से थोड़ा पीछे लगे कैमरों की फुटेज निकाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed