फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Car fire, damaged only after running 500 yards after repair

रिपेयर के बाद 500 गज दूरी चलने के बाद ही कार में लगी आग, क्षतिग्रस्त

Sat, 02 Jan 2021 02:17 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
Car fire, damaged only after running 500 yards after repair
कार में लगी आग पर काबू पाते हुए फायर विभाग के कर्मचारी। - फोटो : CHANDIGARH
मनीमाजरा। नौ दिन पहले रिपेयर के लिए आई एक कार ठीक करवाकर मात्र 500 गज की दूरी तक चलने के बाद ही आग लग जाने से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा शुक्रवार शाम को 6 बजे चंडीगढ़-कालका हाईवे पर बने फन रिपब्लिक लाइट प्वाइंट पर हुआ। चालक देवेंद्र की कार के पीछे ऑटो लेकर आ रहे उसके दोस्त लखवीर उर्फ लियाकत अली ने तुरंत बाहर निकालकर जान बचाई। लाइट प्वाइंट पर खड़ी इस शेव्रले बीट कार में अचानक आग लग जाने के बाद आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी बढ़ गई कि कार के चारों तरफ लगी आग की लपटें बहुत दूर तक दिखाई दे रही थी। मौके पर पहुंचकर मनीमाजरा फायर कर्मचारियों ने कार में लगी आग पर काबू पाया, तब जाकर इस चौराहे से निकलने वाले वाहन चालकों ने भी राहत की सांस ली, क्योंकि लाइट प्वाइंट पर लगी आग को देखकर चारों तरफ से आने वाली गाड़ियां भी इधर-उधर रुक कर अपना बचाव कर रही थीं।
विज्ञापन

कार चालक बहलाना निवासी देवेंद्र ने बताया कि उन्होंने 4 महीने पहले ही यह कार किसी से खरीदी थी और उसके बाद इसे ठीक कराने के लिए 9 दिन पहले मोटर मार्केट में काम करने वाले मिस्त्री गुरचरण को गाड़ी का इंजन रिपेयर करने के लिए दिया था। देवेंद्र का कहना है की गुरचरण ने 45 हजार लेकर गाड़ी का पूरा इंजन रिपेयर करने की बात कही। शुक्रवार शाम को गुरचरण ने कहा कि गाड़ी रिपेयर हो गई और इसे ले जा सकते हैं। जैसे ही वह 500 गज की दूरी पर गाड़ी लेकर फन रिपब्लिक लाइट प्वाइंट पर पहुंचे तो वहां रेड लाइट होने पर रुकने के दौरान उनकी गाड़ी के नीचे आग लग गई। दविंदर ने बताया कि उसका दोस्त लखवीर उर्फ लियाकत अली उसका ऑटो लेकर गाड़ी के पीछे आ रहा था। उसने कार के नीचे लगी आग देखी और ऑटो पीछे से आगे ले आकर कार के आगे खड़ा किया और उसको कार से बाहर निकाल कर उसकी जान बचाई। वही लखबीर ने बताया कि पहले उन्होंने अपने स्तर पर बहुत कोशिश की कार की आग को बुझाने की, लेकिन कार के नीचे पेट्रोल लीक होकर गिर रहा था जिसके कारण आग ने एकाएक पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। आग की सूचना मिलते ही मनीमाजरा थाना प्रभारी नीरज सरना मौके पर जांच करने के लिए पहुंचे। दविंदर का कहना है कि उन्होंने पुलिस में गुरचरण के खिलाफ शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed