फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Car colliding with person returning home from bicycle, died

बेटे के साथ साइकिल से घर लौट रहे व्यक्ति को कार ने मारी टक्कर, मौत

Wed, 03 Feb 2021 02:35 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 02:35 AM IST
विज्ञापन
Car colliding with person returning home from bicycle, died
चंडीगढ़। सेक्टर-44 स्थित ट्यूबवेल के पास बेटे के साथ साइकिल से लौट रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बुड़ैल निवासी बद्री प्रसाद (50) की मौत हो गई। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने सेक्टर-42 निवासी कार चालक आर्यन दुआ (20) के खिलाफ आईपीसी 304/ए (गैर इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी कार चालक पीयू का छात्र है।
विज्ञापन

घटना मंगलवार शाम करीब 6 बजे की है। बुड़ैल के रहने वाले बद्री प्रसाद अपने बेटे रामू कुमार के साथ सेक्टर-44 किसी काम से गए थे। इस दौरान दोनों अलग-अलग साइकिल से वापस घर लौट रहे थे। बद्री प्रसाद आगे और रामू पीछे चल रहा था। सेक्टर-44 ट्यूबवेल के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार आई20 कार ने बद्री प्रसाद को जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गए। हादसे में कार के पलटने से चारों टायर ऊपर हो गए। इससे चालक को भी मामूली चोटें आई हैं। घटनास्थल से निजी गाड़ी से घायल को जीएमसीएच-32 पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक से पूछताछ की जा रही है। वहीं, पुलिस ने शव को अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है, जहां कोविड-19 की रिपोर्ट आने के बाद शव परिजनों को सौंप देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed