फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   car bazar, chandigarh car bazar, chandigarh nagar nigam, chandigarh

4 राज्यों के सबसे बड़े कार बाजार की शिफ्टिंग टली, विकास पर जोर

Sun, 27 Mar 2016 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 27 Mar 2016 09:53 AM IST
विज्ञापन
car bazar, chandigarh car bazar, chandigarh nagar nigam, chandigarh
चंडीगढ़ कार ‌बाजार
चंडीगढ़ में चल रहे चार राज्यों के सबसे बड़े कार बाजार की शिफ्टिंग टल गई है। नगर निगम इसके विकास पर जोर दे रहा है। नगर निगम ने कार बाजार हल्लोमाजरा में शिफ्ट करने का फैसला लिया है। हर डीलर के लिए जगह की ई-मार्किंग करने और पार्किंग बनाने के लिए निगम ने प्रस्ताव तैयार किया है। जिसे मेयर अरुण सूद ने मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


अब यह प्रस्ताव पास होने के लिए 30 मार्च को सदन की बैठक में आ रहा है। मालूम हो कि पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने प्रशासन को 31 मार्च तक कार बाजार शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं। गौर करने वाली बात है कि हाईकोर्ट के आदेशों के बावजूद 31 मार्च तक कार बाजार शिफ्ट नहीं हो पाएगा। निगम ने इसे शिफ्ट करने का प्रस्ताव इस माह होने वाली सदन की बैठक में लाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


इस समय सेक्टर-7 के मध्य मार्ग में हर रविवार को कार बाजार लगता है। जहां से कार बाजार शिफ्ट करने की मांग शोरूम के व्यापारी और इस सेक्टर में रहने वाले रेजिडेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे राज्यों से भी आते हैं डीलर्स
इस समय मध्य मार्ग पर संडे कार बाजार लगता है। जिसमें पंजाब-हरियाणा से डीलर आकर कारोबार करते हैं। हर रविवार को यहां से करीब 100 गाड़ियां बिकती हैं। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर का सबसे बड़ा कार बाजार शहर में लगता है।


कार बाजार को हल्लोमाजरा में ही शिफ्ट करने का निर्णय लिया है। इस माह होने वाली सदन की बैठक में बाजार को विकसित करने का प्रस्ताव चर्चा के लिए आ रहा है।
- अरुण सूद, मेयर

यहां से कार बाजार शिफ्ट करने के लिए तैयार हैं। लेकिन जहां उन्हें जगह दी जाए वह स्थायी हो वहां सुरक्षा और इन्फ्रास्ट्रक्चर की पूरी व्यवस्था हो, जहां वह अपने कार्यालय भी बना सकें।
- गुलशन कुमार, कार डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed