{"_id":"5d83e8fb8ebc3e013662aba5","slug":"captain-says-work-of-kartarpur-corridor-will-be-completed-by-october-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैप्टन बोले, करतारपुर कॉरिडोर का काम 30 अक्तूबर तक पूरा हो जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैप्टन बोले, करतारपुर कॉरिडोर का काम 30 अक्तूबर तक पूरा हो जाएगा
Fri, 20 Sep 2019 02:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, बटाला
अमर उजाला ब्यूरो, बटाला
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 20 Sep 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
अमरिंदर सिंह
करतारपुर कॉरिडोर के काम का जायजा लेने और डेरा बाबा नानक डेवलपमेंट अथॉरिटी के साथ बैठक के बाद वीरवार को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह डेरा बाबा नानक पहुंचे।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि उन्होंने नेशनल हाईवे अथारिटी, केंद्र सरकार और पंजाब सरकार के अधिकारियों से कॉरिडोर को लेकर चर्चा की है। सभी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि सारा काम 30 अक्तूबर तक निश्चित समय में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
पाकिस्तान द्वारा प्रति श्रद्धालु से सर्विस टैक्स के नाम पर प्रस्तावित 20 अमेरिकी डालर (लगभग 1400 रुपये) को उन्होंने जजिया टैक्स करार दिया। पत्रकारों से बातचीत में सीएम ने कहा कि उन्होंने केंद्र सरकार को कह दिया है कि वह पाकिस्तान के इस टैक्स से बिलकुल सहमत नहीं है। उन्होंने पीएम से भी इसे हटाने के लिए पाकिस्तान पर दबाव बनाने के बारे में भी कहा है।
विज्ञापन
पाक कोई न कोई गड़बड़ी करने में लगा है
गुरदासपुर से पाकिस्तान के लिए करतारपुर कॉरिडोर निर्माण की जासूसी करते एक व्यक्ति को पकड़े जाने के सवाल पर कैप्टन ने कहा कि पाकिस्तान कोई न कोई गड़बड़ी करने में लगा है। लेकिन उनकी सरकार पड़ोसी मुल्क को ऐसा कुछ भी करने की इजाजत नहीं देगी।