कैप्टन ने बोले, अकाली सांसद भी इस्तीफा देकर साबित करें ईमानदारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अकाली दल की ओर से लगाए आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि एसवाईएल के मुद्दे पर सभी सांसदों ने इस्तीफा दिया था, लेकिन उन्हें संसद में एसवाईएल की लड़ाई लड़ने को कहा गया है।
मीडिया से बातचीत में कैप्टन ने कहा कि एसवाईएल पर सुप्रीम कोर्ट केस में अपनी ढील के चलते बैकफुट पर आए सीएम प्रकाश सिंह बादल निराधार आरोप लगा रहे हैं।
वीरवार को सभी सांसदों ने उन्हें खुद इस्तीफे भेज दिए थे, लेकिन एसवाईएल के मुद्दे के हित में उन्हें संसद में संबंधित अथॉरिटीज के पास न भेजने का फैसला किया गया।उन्होंने खुद सांसदों को लोकसभा व राज्यसभा की सीटों पर बने रहने की सलाह दी है ताकि वे सदन में पंजाब के लोगों के हितों के लिए लड़ सकें।
सांसदों को दी गई एसवाईएल पर लड़ाई लड़ने की जिम्मेदारी
अंबिका सोनी ने भी कहा कि सभी सांसदों ने कैप्टन को इस्तीफे सौंप दिए थे। सभी को संसद में पंजाब के अधिकारों की लड़ाई लड़ने को कहा गया है।
कैप्टन ने कहा कि कांग्रेस पर निराधार आरोप लगा कर बादल अपनी असफलता से लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। अगर वे एसवाईएल पर फैसले को लेकर इतने दुखी हैं तो अकाली सांसदों ने अपनी सीट से इस्तीफा क्यों नहीं दिया।
उन्होंने मांग की कि एसवाईएल मुद्दा सुलझाने के प्रति अपनी वचनबद्धता साबित करने को अकाली सांसद हरसिमरत कौर बादल, रणजीत ब्रह्मुपुरा, प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा और शेर सिंह घुबाया को तुरंत अपनी सीटों से ?इस्तीफा देना चाहिए। जब तक ये खुद इस्तीफे नहीं देते, इनके पास दूसरों पर आरोप लगाने का कोई अधिकार नहीं है।