{"_id":"587de22a4f1c1b3803eff81c","slug":"captain-amrinder-singh-filed-nomination-from-patiala-also-big-announcement-on-future-planing","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विस चुनावः कैप्टन ने नामांकन भरा, फ्यूचर प्लानिंग पर चौंकाने वाला ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस चुनावः कैप्टन ने नामांकन भरा, फ्यूचर प्लानिंग पर चौंकाने वाला ऐलान
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
Updated Tue, 17 Jan 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब विधानसभा चुनाव के नामांकन भर दिया है। साथ ही उन्होंने फ्यूचर प्लानिंग को लेकर चौंकाने वाला ऐलान किया। कैप्टन ने पटियाला से चुनाव लड़ने को पर्चा दाखिल कर दिया। साथ ही कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव 2017 उनका आखिरी चुनाव होगा।
यह खबर उनके चाहने वालों के लिए बड़ा झटका है। कैप्टन ने कहा कि अंतिम चुनाव से पहले उनका सपना है कि हर पंजाबी के चेहरे पर मुस्कान और चमक देखना चाहता हूं। लोग अकाली दल के पिछले दस साल के कुशासन से तंग आ चुके हैं। पंजाब को इस समय तजुर्बे की नहीं, बल्कि परिवर्तन की जरूरत है।

सिद्धू से कोई डील नहीं हुई, हरियाणा को पानी नहीं मिलेगा
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिद्ध् पर दिया बयान
नामांकन भरने के दौरान कैप्टन ने कहा कि सिद्धू के साथ पार्टी की कोई डील नहीं हुई है। सिद्धू बिना किसी शर्त के कांग्रेस में शामिल हुए हैं। जैसा लोग और विरोधी सोच रहे हैं, वैसा कुछ नहीं है।
कैप्टन ने पटियाला से अकाली दल के उम्मीदवार पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल जेजे सिंह के बारे में कहा कि वे मुझसे एक साल छोटे हैं और इलाके में उनकी लोकप्रियता कितनी है, मैं अच्छे से जानता हूं। पटियाला से चुनाव तो मैं ही जीतूंगा।
एसवाईएल के मुद्दे पर कैप्टन ने आक्रामक तेवर दिखाए। उन्होंने कहा कि पंजाब से एक बूंद पानी हरियाणा को नहीं मिलेगा। एसवाईएल का पानी पंजाब का था और पंजाब का ही रहेगा।