फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   captain amrinder singh book on saragarhi war released

देश का ये CM बन गया इतिहासकार, लिखी सारागढ़ी के युद्ध की अनकही कहानी

Sun, 09 Apr 2017 01:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 09 Apr 2017 01:06 PM IST
विज्ञापन
captain amrinder singh book on saragarhi war released
कैप्टन अमरिंदर सिंह की किताब का विमोचन
देश के एक मुख्यमंत्री इतिहासकार बन गए हैं। उन्होंने सारागढ़ी के युद्ध की अनकही कहानी शब्दों में बयां कर दी, जो काफी दिलचस्प है। दरअसल, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की किताब ‘सारागढ़ी एंड दि डिफेंस ऑफ द समाना फोर्ट्स’ का विमोचन शनिवार को राजनीतिज्ञ और मीडिया दिग्गजों की मौजूदगी में हुआ।
विज्ञापन


इस मौके पर अनेक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और पंजाब के राज्यपाल वीपी बदनौर भी मौजूद थे। कैप्टन ने पुस्तक की एक प्रति राज्यपाल को भेंट की। सीनियर पत्रकार शेखर गुप्ता, वीर सांघवी और सिख रेजिमेंट के ब्रिगेडियर इंद्रजीत सिंह गाखल के बीच पैनल डिस्कशन के दौरान भी उपस्थित रहे। सारागढ़ी पर आधारित आगामी फिल्म में अभिनय कर रहे अभिनेता रणदीप हुड्डा भी इस मौके पर मौजूद थे।
विज्ञापन


राज्यपाल वीपी बदनौर ने इस मौके पर कहा कि राज्य सरकार को चंडीगढ़ में एक साहित्यिक फेस्टिवल शुरू करना चाहिए, जो केवल डिफेंस और युद्ध पर केंद्रित हो। कैप्टन अमरिंदर ने तुरंत राज्यपाल के इस सुझाव को स्वीकार कर लिया। उन्होंने कहा कि सरकार इस साल 27 अक्तूबर को डिफेंस साहित्य पर अंतरराष्ट्रीय फेस्टिवल का आयोजन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed