फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Captain Amrinder Singh About PM Narendra Modi

कैप्टन बोले, मोदी ने दिखाया पार्टी का चेहरा

Sat, 16 Aug 2014 11:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sat, 16 Aug 2014 11:09 AM IST
विज्ञापन
Captain Amrinder Singh About PM Narendra Modi

सांसद और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईद के मौके पर देशवासियों को बधाई संदेश न देकर भाजपा के सांप्रदायिक होने का सबूत दिया है।

विज्ञापन


पूर्व सीएम वीरवार को जिला अदालत में विदेश दौरे पर जाने के लिए पासपोर्ट लेने पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि जब से केंद्र में एनडीए की सरकार बनी है, तब से लगातार सांप्रदायिक दंगे हो रहे हैं। मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में हुए दंगे इसका प्रमाण हैं।
विज्ञापन

पटियाला, तलवंडी में किया जीत का दावा

Captain Amrinder Singh About PM Narendra Modi

पूर्व सीएम ने दावा किया कि पटियाला और तलवंडी साबो उप चुनाव में कांग्रेस की ही जीत होगी। बाजवा और उनके मतभेदों के बारे में उन्होंने कहा कि कांग्रेस चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने उन्हें पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया है।

लिहाजा वह अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री द्वारा जम्मू और कश्मीर का कर्ज माफ करने के बारे में पूछे जाने पर कैप्टन ने कहा कि इससे पहले भी सरकारों ने कर्ज माफ करने की घोषणाएं की थीं, लेकिन वह हकीकत में नहीं बदल पाईं।

इसे हकीकत में बदला जाना चाहिए। क्योंकि राज्य पर जो कर्ज हुआ था वह देश की एकता और अखंडत को बनाए रखने के लिए काम पर ही खर्च किया गया है।

भारत रत्न के लिए देखभक्तों की पैरवी की

Captain Amrinder Singh About PM Narendra Modi

वहीं जब पत्रकारों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, मदन मोहन मालविय और ध्यान चंद को भारत रत्न सम्मान देने के बारे में उनसे पूछा, तो कैप्टन ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी एक अच्छे प्रधानमंत्री और नेता रहे।

वहीं जहां तक उनको भारत रत्न सम्मान देने के बारे में पार्टी की राय का सवाल है तो इस बारे में कांग्रेस चेयरपर्सन ही कुछ बोल सकती हैं। वहीं उनका मानना है कि भारत रत्न वाली सूची में देशभक्तों का नाम भी शामिल किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed