{"_id":"5d768a288ebc3e015a221f26","slug":"captain-amarinder-singh-s-big-statement-on-syl-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसवाईएल मुद्दे पर कैप्टन अमरिंदर सिंह का बड़ा बयान, बोले-चार महीने में निकाल लेंगे हल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसवाईएल मुद्दे पर कैप्टन अमरिंदर सिंह का बड़ा बयान, बोले-चार महीने में निकाल लेंगे हल
Tue, 10 Sep 2019 12:19 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 10 Sep 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतलुज यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर के मामले का हल पंजाब और हरियाणा में बातचीत के जरिए निकलेगा। दोनों राज्य के प्रमुख सचिवों की अगुवाई वाली टीमें पहले ही आपसी बातचीत से मामले के हल में लगी हुई हैं। इस संबंध में तीन-चार चरणों में बातचीत हो चुकी है। यह बात पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार को मोहाली में एक कार्यक्रम के बाद कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट की तरफ से दिए गए चार महीनों के अंदर दोनों राज्य बातचीत के जरिए मामले का हल निकाल लेंगे। यह सभी के लिए बेहतर है। वहीं, बरगाड़ी मामले के संबंध में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से इस मामले में किसी भी तरह की ढील नहीं बरती जा रही। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में करवाए जा रहे समागमों में सरकार की तरफ से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को पूरा सहयोग दिया जाएगा।
विज्ञापन
बैंस मामले में मैंने दिए थे कार्रवाई के निर्देश
लुधियाना के विधायक सिमरजीत सिंह बैंस पर दर्ज मामले के बारे में कैप्टन ने कहा कि उनके ध्यान में यह बात आई थी कि बैंस और अन्य लोगों ने डीसी के साथ दुर्व्यवहार किया था। उन्होंने इस संबंध में जरूरी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। उसके बाद विधायक के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन