{"_id":"57e40b204f1c1bf012a82d9b","slug":"captain-amarinder-singh-on-congress-candidate-list","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची पर कैप्टन का बड़ा बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची पर कैप्टन का बड़ा बयान
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर
Updated Fri, 23 Sep 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
captain amrinder singh
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची लगभग तैयार है और हफ्ते भर में इसे पूरा करके कांग्रेस हाईकमान के पास भेजा जाएगा। कैप्टन पंजाब कांग्रेस कमेटी के किसान सैल और जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किसानों के विशाल धरने में पहुंचे थे।
कैप्टन ने संकेत दिए कि वे जल्द ही टिकटों का एलान करेंगे। सूची एक हफ्ते में तैयार कर ली जाएगा। उस पर अंतिम मोहर पार्टी अध्यक्षा सोनिया गांधी के हाथ में है। उनके स्वस्थ होते ही इस बारे में फैसला लिया जाएगा। दूलो के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पंजाब के पूर्व प्रधान को अब नौजवानों को आगे आने देना चाहिए।
आरएसएस नेता ब्रिगेडियर जगदीश गगनेजा के निधन पर अफसोस जताते हुए कैप्टन ने कहा कि गगनेजा पर हुआ कातिलाना हमला लोगों की जिंदगी की रक्षा करने में सरकार की असफलता का खुलासा करता है। अकाली-भाजपा सरकार सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार खो चुकी है, जिसके पास राज्य के हालातों के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

'एक हफ्ते में हाईकमान के पास भेजी जाएगी'
पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : File Photo
कैप्टन ने कहा कि आम आदमी पार्टी अकालियों से भी बुरी है। उन्होंने आप कनवीनर अरविंद केजरीवाल को बताने को कहा कि क्या वह पंजाब के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में हैं या फिर नहीं। भाषण से पहले, कैप्टन ने उड़ी आतंकी में शहीद होने वालों की याद में दो मिनट का मौन रखा।
धरने को कांग्रेस महासचिव और प्रचार कमेटी की चेयरपर्सन अंबिका सोनी, एआईसीसी पंजाब मामलों की इंचार्ज आशा कुमारी, एआईसीसी सचिव हरीश चौधरी, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा और मोहिंदर सिंह केपी ने भी संबोधित किया। इस दौरान विधायक सुंदर शाम अरोड़ा, रजनीश बब्बी, संगत सिंह गिल्जियां, जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान पवन आदिया, पंजाब युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमरप्रीत लाली और डॉ. राजकुमार छब्बेवाल मौजूद रहे।