{"_id":"5807997c4f1c1bf36e703577","slug":"captain-amarinder-singh-on-akali-dal-goverment-and-farmers-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैप्टन बोले, बादल के राज में किसान हुआ मंडियों में परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैप्टन बोले, बादल के राज में किसान हुआ मंडियों में परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर/गिद्दड़बाहा
Updated Thu, 20 Oct 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
किसान यात्रा का मुक्तसर और गिद्दड़बाहा में जोरदार स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैप्टन अमरिंदर सिंह की ‘कर्जा कुर्की खत्म, फसल की पूरी रकम’ मुहिम के तहत निकाली जा रही किसान यात्रा का बुधवार को मुक्तसर और गिद्दड़बाहा हलके में जोरदार स्वागत हुआ। कांग्रेसी वर्करों ने इस यात्रा का गांव भलाईआणा से मुक्तसर तक जोरदार स्वागत किया।
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि इस बार कांग्रेस सरकार बनना तय है। कांग्रेस टीवी चैनल के सर्वे से कहीं अधिक सीटें जीतेगी। अमृतसर संसदीय सीट छोड़ने के बारे में उन्होंने कहा कि इसका फैसला वह विधानसभा चुनाव के बाद ही लेंगे। उन्होंने कहा कि बादल राज में किसान मंडियों में परेशान हो रहे हैं, जबकि उनकी सरकार में किसानों की फसल जल्द खरीद कर ली जाती थी।
सरकार की गलत नीतियों से किसान खुदकुशी कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी पर व्यंग करते कैप्टन ने कहा कि इनके तो आपसी झगड़े ही नहीं निपट पा रहे, चुनाव कहां से लड़ेंगे। यात्रा के मस्जिद चौक पर पहुंचने पर एक मिनट तक मौन धारण कर बीते दिनों में शराब माफिया की ओर से कत्ल किए गए अजय सिंह उर्फ पाहवा को श्रद्धांजलि भी भेंट की गई।
विज्ञापन
कैप्टन के अनाज मंडी में पहुंचने पर किसानों को ऐसा लग रहा था कि वह नीचे उतरकर किसानों से बातचीत कर उनकी मुश्किलें सुनेंगे। मगर कैप्टन बस से नीचे नहीं उतरे और वहीं से ही करीब 15 मिनट तक संबोधित करने के बाद अगले पड़ाव के लिए रवाना हो गए। हालांकि उन्होंने रास्ते में गांव दोदा और भलाईआना में बस से उतरकर ग्रामीणों से बातचीत भी की।