{"_id":"57dd5c484f1c1bd138d478a6","slug":"captain-amarinder-singh-attacks-on-navjot-singh-sidhu-fourth-front","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नवजोत सिद्धू पर कैप्टन का हमला, चौथे फ्रंट को लेकर दिया बड़ा बयान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजोत सिद्धू पर कैप्टन का हमला, चौथे फ्रंट को लेकर दिया बड़ा बयान
ब्यूरो/अमर उजाला, अजनाला(पंजाब)
Updated Sun, 18 Sep 2016 10:36 AM IST
विज्ञापन
Captain on Sidhu
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा बनाए गए प्रस्तावित फ्रंट को महत्वहीन बताते हुए खारिज करते हुए कहा है कि यह भाजपा की ओर से ही प्रस्तावित प्रतीत होता है।
पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि चार लोग एक सियासी पार्टी नहीं बना सकते, जिसकी ज्यादा जरूरत होती है। ये चार लोगों की टोंगा पार्टी प्रतीत होती है, जिसके आगे दो लेग और पीछे दो लोग बैठे हैं, जिनके साथ कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला। हालांकि एक सियासी पार्टी बनाने के लिए इनका स्वागत है, जो इनका लोकतांत्रिक अधिकार है। प्रदेश कांग्रेस प्रधान ने क्रिश्चियनों व अन्य अल्पसंख्यकों के साथ पक्षपात खत्म करने का वायदा करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से सभी धर्मो की समानता पर विश्वास किया है और सभी को जाति, नस्ल व भेदभाव के बगैर बराबर के अवसर दिए जाएंगे।
यहां पूर्व विधायक हरप्रताप सिंह अजनाला द्वारा आयोजित क्रिश्चियन भाईचारे के विशाल एकत्र को संबोधित करते हए उन्होंने वायदा किया कि कांग्रेस पार्टी के पंजाब की सत्ता में आने पर दलित व पिछड़े वर्गो को मिलने वाली सभी कल्याण स्कीमों, जैसे शगुन स्कीम या फ्री बिजली आदि को क्रिश्चियन समाज को भी दिया जाएगा। कैप्टन अमरेन्द्र ने स्वीकार किया कि पंजाब में क्रिश्चियन समाज पिछड़ गया है और इन्हें बनता सम्मान देने के लिए विशेष कदम उठाए जाने की जरूरत है। इस अवसर पर उन्होंने पक्षपात खत्म करने का वायदा किया व भरोसा दिया कि उनको इस देश के नागरिकों के रूप में सब कुछ मिलेगा।

'आप' एक भी सीट नहीं जीत पाएगी: कैप्टन
कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
प्रदेश कांग्रेस प्रधान ने समाज की ओर से एक ज्ञापन को भी स्वीकार किया, जिसे सीनियर पार्टी नेता व प्रदेश कांग्रेस महासचिव सलामत मसीह ने स्टेज पर पढ़ा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मांग को चुनाव मैनिफैस्टो में शामिल किया जाएगा व सरकार बनने के बाद प्रत्येक वायदे को पूरा किया जाएगा। इस क्रम में राज्य विधानसभा में क्रिश्चियन समाज का प्रतिनिधत्व सुनिश्चित करने के लिए विशेष उपाय के तहत उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार विधानसभा में एक कानून पास करेगी, जो छत्तीसगढ़ राज्य के आधार पर विधानसभा में समाज के एक सदस्य का प्रतिनिधित्व तय करेगा। जो पंजाब में क्रिश्चियन समाज को पेश आते बड़े स्तर पर पक्षपात को खत्म करेगा।
इस दौरान आप के दावों कि उसका मुकाबला अकाली दल के साथ है, न कि कांग्रेस के साथ, बारे टिप्पणी मांगे जोन पर कैप्टन अमरेन्द्र ने कहा कि सचमुच दूसरे नंबर के लिए इन दोनों के मध्य मुकाबला है, क्योंकि हम इन दोनों से आगे हैं और इनमें से कोई भी हमारे मुकाबले में नहीं खड़ता। उन्होंने कहा कि सरकार बनाने की बात दूर की है, आप एक भी सीट नहीं जीत पाएगी। भगवंत मान के संदर्भ में उन्होंने कहा कि उसकी सोच के बारे में उन्हें कोई अंदाजा नहीं है। हालांकि, वह यह जरूर कहना चाहेंगे कि इस जमीन के पुत्र पंजाबी आप नेताओं में बड़े स्तर पर आत्म विशलेषण जारी है कि उन पर दूसरों द्वारा शासन किया जा रहा है और वे इनके खिलाफ खड़े हो रहे हैं। शायद भगवंत मान भी यही महसूस कर रहे हों।