फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Captain Amarinder said, Corona will be on the peak from July to September

पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- जुलाई से सितंबर तक शिखर पर होगा कोरोना

Sun, 14 Jun 2020 02:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 14 Jun 2020 02:50 AM IST
सार

  • सूबे में यूनिवर्सिटी, कॉलेज परीक्षाओं के बारे में फैसला 1 जुलाई के बाद
  • बेड आरक्षित कर दिल्ली से पंजाब आ सकते हैं पंजाबी
  • कैम्ब्रिज की रिपोर्ट, मास्क से होगा 75-80 फीसदी बचाव

विज्ञापन
Punjab CM Captain Amarinder said, Corona will be on the peak from July to September
अमरिंदर सिंह - फोटो : SELF

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने फेसबुक पर लाइव कहा कि कोरोना वायरस जुलाई से सितंबर के बीच अपने शिखर पर होगा और हमें यह जंग पूरे हौसले के साथ लड़नी होगी। उन्होंने कहा कि कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, केवल मास्क पहनकर 75-80 फीसदी तक इस वायरस से बचाव किया जा सकता है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार सूबे में विश्वविद्यालय और कालेज की परीक्षाओं बारे 30 जून के बाद फैसला लेगी जब भारत सरकार की ओर से नए दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे। इस साल बिना परीक्षा अगली क्लास में प्रमोट करने के एक युवक के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फैसला लेना राज्य सरकार के हाथ में नहीं है।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- पीजीआई के पूर्व विशेषज्ञ बोले- लोग सावधानी बरतें तो देरी से चरम पर पहुंचेगा कोरोना, कमजोर भी पड़ेगा
विज्ञापन
विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि कालेज और विश्वविद्यालय के सिस्टम का संचालन यूजीसी के दिशानिर्देशों के तहत होता है। यूजीसी की ओर से परीक्षाएं करवाने के बारे में नए दिशानिर्देश 1 जुलाई को जारी किए जाने की संभावना है, जिस पर केंद्र 30 जून के लॉकडाउन 5.0 के खत्म होने के बाद फैसला लेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र द्वारा कालेज खोले जाने के फैसले का एलान 1 जुलाई को हो सकता है। 

कैप्टन ने बाहर से पंजाब में आने वालों के कारण कोविड के फैलाव पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि उन्होंने बाहरी राज्यों खासकर दिल्ली से आने वाले लोगों की कड़ाई से जांच करने के आदेश दिए हैं क्योंकि दिल्ली की स्थिति काबू से बाहर हो चुकी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दिल्ली के अस्पताल की सिफारिश पर यहां बेड आरक्षित कराने के बाद पंजाबियों का कोविड के इलाज के लिए दिल्ली से पंजाब आने पर स्वागत है। 

अन्य राज्यों से लगती पंजाब की सरहद सील करने बारे पूछे गए एक सवाल के जवाब में कैप्टन ने कहा कि भले ही राजस्थान और हिमाचल प्रदेश ने पंजाब से सटे अपने बार्डर सील कर लिए हैं लेकिन हरियाणा और दिल्ली से रोजाना बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं। शुक्रवार को दिल्ली व हरियाणा से 6500 वाहन पंजाब में दाखिल हुए, जिससे एक दिन में 20 हजार लोग पंजाब आ रहे हैं।

एक महीने में पंजाब आए 43000 लोग

मुख्यमंत्री ने कहा कि महज एक महीने में करीब 43000 लोग पंजाब आए हैं। दुबई और अन्य स्थानों से लोगों के अमृतसर पहुंचने के अलावा ट्रेनों से भी इस ऐतिहासिक शहर तक लोग पहुंच रहे हैं। वहीं अमृतसर, जालंधर और लुधियाना में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। पठानकोट, पटियाला और गुरदासपुर जैसे बाकी जिलों में कोरोना का फैलाव रोकने के लिए बंदिशें जरूरी हैं। 

कैप्टन ने यह भी कहा कि टेस्टिंग बढ़ने के कारण और केस भी दर्ज किए जा रहे हैं। राज्य सरकार टेस्टों की गिनती बढ़ाकर एक दिन में 20 हजार करने के लिए आधुनिक मशीनें खरीद रही है। अब तक राज्य में 165000 टेस्ट किए जा चुके हैं। जल्दी ही पठानकोट और गुरदासपुर में टेस्ट सुविधा शुरू की जा रही है, ताकि इन शहरों के लोगों को टेस्ट कराने के लिए अमृतसर न जाना पड़े। 

राज्य में फिल्मों की शूटिंग की है इजाजत
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में फिल्मों की शूटिंग की इजाजत है और इस बारे में डिप्टी कमिश्नरों को हिदायतें जारी की जा चुकी हैं। एक सवाल के जवाब में सीएम ने कहा कि सभी डिप्टी कमिश्नरों को निर्देश दिए गए हैं कि वे मांस की दुकानों की जांच नियमित रूप से करें। 

डीसी को बुजुर्ग महिला की मदद करने का निर्देश
मुख्यमंत्री ने लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर को बुजुर्ग महिला की मदद करने के निर्देश दिए, जो अपने बेटे की मौत के बाद 11 साल के पोते के साथ किराए के मकान में रह रही है। उन्होंने कहा कि उस महिला का अगले साल तक सारे किराए का भुगतान किया जाए और टीबी के इलाज का पूरा खर्च उठाया जाए। 

सीनियर सिटीजन को होम डिलीवरी सुविधा
मुख्यमंत्री ने कहा कि सीनियर सिटीजन के लिए हफ्ते के आखिरी दिन और सरकारी छुट्टी के समय लॉकडाउन में होम डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध होगी, जिस बारे में डिप्टी कमिश्नरों को हिदायतें जारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक गतिविधियों पर कई रोक नहीं है जबकि विवाह, संस्कार-भोग कार्यक्रमों के लिए केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार सीमित गिनती में लोगों की मौजूदगी की आज्ञा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed