फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Captain Ajay Yadav Interview

7 सवालों पर कैप्टन अजय यादव के जवाब

Fri, 29 Aug 2014 12:58 PM IST
विजय गुप्ता/अमर उजाला, चंडीगढ़
विजय गुप्ता/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 29 Aug 2014 12:58 PM IST
विज्ञापन
Captain Ajay Yadav Interview

कांग्रेस की चुनाव अभियान समिति की कमान संभाल रहे प्रदेश सरकार के सिंचाई मंत्री कैप्टन अजय यादव का कहना है कि उनकी पार्टी इस बार भी चुनावी जंग जीतेगी और सरकार बनाएगी।

विज्ञापन


हालांकि उन्होंने यह साफ किया कि चुनावी हैट्रिक हुड्डा नहीं बल्कि कांग्रेस बनाएगी। भाजपा-हजकां गठबंधन टूटने पर कैप्टन ने कहा कि इसका सियासी लाभ कांग्रेस को मिलेगा। कांग्रेसी की चुनावी तैयारी और रणनीति पर कैप्टन अजय यादव से विस्तृत बातचीत की विजय गुप्ता ने। पेश है बातचीत के प्रमुख अंश।

विज्ञापन

चुनाव और गठबंधन पर ये 4 सवाल पूछे गए

Captain Ajay Yadav Interview

- हजकां-भाजपा गठबंधन टूट गया है। चुनाव में किस पार्टी को सियासी फायदा होगा?
- गठबंधन टूटना पहले से ही तय था क्योंकि दोनो की विचारधारा अलग थी। बीजेपी की सोच आरएसएस की है, जबकि बिश्नोई की पृष्ठभूमि कांग्रेस की रही है। लेकिन वे अवसरवादी हैं। अपने फायदे के लिए दूसरों के साथ चले जाते रहे हैं। इस बेमेल गठबंधन के टूटने का निश्चित तौर पर कांग्रेस को फायदा होगा।

- विश्नोई ने कहा भाजपा ने धोखा दिया, आप क्या मानते है?
- धोखा किसने दिया यह तो भाजपा बताएगी या बिश्नोई।

- क्या हुड्डा सरकार इस बार हैट्रिक लगाएगी?
- यह मैं साफ कर दूं कि हरियाणा में कांग्रेस तीसरी दफा सरकार बनाएगी। इसीलिए हैट्रिक हुड्डा नहीं बल्कि कांग्रेस लगाएगी।

- हैट्रिक लगाने का आधार
- राज्य में किए गए विकास कार्य हैं। राज्य के बजट में दस गुना बढ़ोतरी हुई है। ढांचागत जरूरतों को पूरा किया गया है। सरकार ने सभी जिलों में विश्वविद्यालय, पॉलीटेक्निक का जो वादा किया वो पूरा किया। गरीबों को प्लॉट, राज्य में सबसे ज्यादा पेंशन, बच्चों को स्कालरशिप और कर्मचारियों को पंजाब के बराबर वेतन दिया गया है।

विधानसभा चुनाव पर ये तीन सवाल

Captain Ajay Yadav Interview

- आप चुनाव अभियान समिति के चेयरमैन बनाए गए हैं। आपकी क्या रणनीति रहेगी?
- अभियान समिति राज्य में चुनाव प्रचार को लेकर मुख्यमंत्री समेत कमेटी के सभी सदस्यों की राय व सुझाव के आधार पर व्यापक रणनीति बनाएगी। इस पर काम शुरू हो गया है। लेकिन अभी रणनीति को अंतिम रूप नहीं दिया गया है। पार्टी के स्टॉर प्रचारकों का कहां-कहां उपयोग करना है इस पर मंथन किया जा रहा है।

- पार्टी के स्टार प्रचारक कौन-कौन होंगे

- पार्टी अध्यक्ष सोनिया और पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा वरिष्ठ नेता स्टॉर प्रचारकों में हैं। इसके अलावा स्टॉर प्रचारकों में फिल्मी हस्तियां भी हो सकती है। इनका कहां और कब इस्तेमाल करना है। इस पर भी सबकी राय लेकर फैसला किया जाएगा।

- हिमाचल चुनाव में वीरभद्र सिंह और उत्तराखंड में विजय बहुगुणा को चुनाव अभियान समिति का चेयरमैन बनाया गया था। चुनाव जीतने के बाद वे ही मुख्यमंत्री बने। तो क्या हम मान लें कि कांग्रेस अपनी परंपरा निभाएगी?
- इसका फैसला तो कांग्रेस हाईकमान ही करता है। वैसे भी कांग्रेस में मुख्यमंत्री कौन होगा यह मुद्दा नहीं है। यह काम कांग्रेस हाईकमान का है। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ही इस मामले में अंतिम फैसला करेंगी। इसका फैसला मैं नहीं कर सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed