फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Capt Amarinder Singh gave the first reaction to the question of joining the BJP

पंजाब: भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं के बीच कैप्टन अमरिंदर सिंह की पहली प्रतिक्रिया, कहा- किसी से कोई बात नहीं

Sat, 18 Sep 2021 08:23 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 18 Sep 2021 08:23 PM IST
सार

कैप्टन के इस्तीफे के बाद सभी की निगाहें पंजाब के नए मुख्यमंत्री और अमरिंदर सिंह के राजनीतिक भविष्य पर टिकी हैं। नए मुख्यमंत्री का फैसला अब सोनिया गांधी करेंगी तो वहीं अमरिंदर सिंह अपने राजनीतिक भविष्य का फैसला विधायकों और अपने समर्थकों के साथ बैठक के बाद करेंगे। 

विज्ञापन
Capt Amarinder Singh gave the first reaction to the question of joining the BJP
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : एएनआई

विस्तार

मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देते ही कैप्टन अमरिंदर सिंह के राजनीतिक भविष्य को लेकर कयासबाजी भी शुरू हो गई हैं। राजनीतिक गलियारों में कैप्टन के भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं तेज हैं। पंजाब के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता मास्टर मोहन लाल ने कैप्टन अमरिंदर सिंह की जमकर तारीफ की और उन्हें एक ईमानदार नेता बताया। वहीं भाजपा ज्वाइन करने की कयासबाजी पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने खुद प्रतिक्रिया दी।  

विज्ञापन


कैप्टन अमरिंदर सिंह से जब भविष्य की योजनाओं और भाजपा के साथ बातचीत पर जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि किसी से कोई बात नहीं हुई है। बस अपना इस्तीफा आज राज्यपाल को सौंपा है। इससे पहले कैप्टन ने स्षप्ट किया कि मैंने शनिवार सुबह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से बात की और कहा कि मैं आज अपना इस्तीफा दे रहा हूं। इसके बाद अपने पद और मंत्रिमंडल का इस्तीफा राज्यपाल को सौंपा। 
विज्ञापन


हाईकमान जिसे चाहे, उसे बनाए सीएम, सिद्धू का करूंगा विरोध
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने इस्तीफे के बाद स्पष्ट किया कि मैंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अब हाईकमान जिसे मुख्यमंत्री बनाना चाहता है, उसे बनाए। लेकिन कैप्टन ने कहा कि मैं सिद्धू के नाम का विरोध करुंगा। वहीं किसी अन्य नेता को मुख्यमंत्री के रूप में स्वीकार करने पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि 52 साल के राजनीतिक सफर में मेरे साथ रहने वाले विधायकों और समर्थकों के साथ बैठक करने के बाद इस पर फैसला करूंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed