फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cantor driver killed in collision of two vehicles, five injured

दो वाहनों की भिड़ंत में कैंटर चालक की मौत, पांच घायल

Sat, 28 Nov 2020 09:59 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
Cantor driver killed in collision of two vehicles, five injured
चंडीगढ़। हल्लोमाजरा लाइट प्वाइंट के पास दो वाहनों की भिड़ंत में कैंटर चालक की मौत हो गई जबकि पांच मजदूर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को जीएमसीएच-32 पहुंचाया, जहां पंचकूला के हरिपुर निवासी मनोज कुमार (31) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घायल लक्ष्मण प्रसाद, बहादुर, संजू व आशाराम को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है जबकि श्रीराम सिंह उपचाराधीन है। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने हरियाणा के चरखी दादरी निवासी ट्राला चालक आरोपी सुखविंदर सिंह (32) को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

हादसा शुक्रवार आधी रात के बाद करीब 12.45 बजे हुआ। पुलिस को सूचना मिली कि हल्लोमाजरा लाइट प्वाइंट से मक्खनमाजरा के मोड़ के पास कैंटर और ट्राले में भिड़ंत हुई है। पुलिस मौके पर पहुंची और बमुश्किल कैंटर चालक को किसी तरह बाहर निकाला और उसमें सवार पांच अन्य लोगों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां कैंटर चालक को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया कि कैंटर और ट्राला हल्लोमाजरा से गुजर रहे थे। लाइटों के पास पहुंचने पर उनके आगे चल रहे ट्राला ने अचानक मक्खनमाजरा की तरफ वाहन मोड़ दिया। इससे पीछे से आ रहा कैंटर ट्राले में जा घुसा। हादसा इतना जबरदस्त था कि कैंटर के परखच्चे उड़ गए और चालक उसी में बुरी तरह फंस गया जबकि कैंटर में सवार अन्य पांच लोग लक्ष्मण प्रसाद, बहादुर, संजू व आशाराम और श्रीराम सिंह भी बुरी तरह जख्मी हो गए। पुलिस ने घायल श्रीराम सिंह का बयान दर्ज किया। पूछताछ में सामने आया कि वह सभी शादियों में काम करते हैं और टेंट लेकर वापस लौट रहे थे। मृतक मनोज कुमार पत्नी, बेटा और एक बेटी के साथ रहता था। वहीं पकड़े गए आरोपी ट्राला चालक सुखविंदर सिंह को पुलिस ने बाद में जमानत पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed