फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Candidates lost in the circles of senior leaders and ministers

Chandigarh News: दिग्गज नेताओं और मंत्रियों तक के हलकों में हारे प्रत्याशी

Wed, 05 Jun 2024 03:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Candidates lost in the circles of senior leaders and ministers
-सीएम सैनी के हलके नारायणगढ़ से जीते वरुण मुलाना-विधानसभा चुनावों से पहले चार मंत्रियों के लिए बजी खतरे की घंटी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। लोकसभा चुनावों के परिणामों में कई दिग्गज नेताओं और मंत्रियों तक के हलकों में भाजपा प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा है और इन हलकों में कांग्रेस प्रत्याशियों ने अच्छे मार्जिन से जीत हासिल की है। सबसे दिलचस्प बात ये है कि खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपने पैतृक हलके नारायणगढ़ से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया को नहीं जीता पाए हैं। यहां से वरूण मुलाना ने जीत दर्ज की है। यहां वरूण चौधरी ने बंतो कटारिया के मुकाबले 15446 वोट ज्यादा हासिल किए। इनके अलावा, जगाधरी से विधायक और मौजूदा कृषि मंत्री कंवर, अंबाला सिटी से विधायक और परिवहन मंत्री असीम गोयल और रानिया से विधायक और बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला और लोहारू से विधायक और वित्त मंत्री जेपी दलाल भी अपने अपने हलकों में भाजपा प्रत्याशियों को लीड नहीं दिला पाए।


अपने ही बूथ पर हार गए कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह

भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह अपने ही बूथ से मात खा गए। शहर की नगरपालिका में बने बूथ नंबर 131 में कुल 1045 मतदाता थे, जिनमें से कुल 680 वोट पोल हुए थे। इनमें से राव दान सिंह को 303 मत मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी चौधरी धर्मबीर सिंह को 349 मत मिले। राव दान सिंह स्वयं अपने ही बूथ पर प्रतिद्वंदी चौधरी धर्मबीर सिंह 46 मत अधिक ले गए। वहीं जेजेपी से प्रत्याशी रहे राव बहादुर सिंह इस बूथ से सिर्फ 13 ही मत प्राप्त कर सके।
विज्ञापन





बाक्स
नैना चौटाला के क्षेत्र में जजपा प्रत्याशी को 181 बूथों पर मिले 10 से भी कम वोट
चरखी दादरी के हलके के 239 बूथों में से 181 पर जजपा प्रत्याशी राव बहादुर सिंह 10 वोट भी हासिल नहीं कर पाए। वहीं, 15 बूथ ऐसे रहे जहां एक भी वोट नहीं आया। इतना ही नहीं केवल दादरी हलके की बात करें तो यहां जजपा प्रत्याशी राव बहादुर सिंह चौथे नंबर पर रहे, जबकि राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी के उम्मीदवार सुभाष तीसरे नंबर पर रहे। वहीं, उचाना से विधायक और पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला अपनी मां को अपने हलके से नहीं जीता पाए। यहां पर नैना चौटाला बड़ी हार का सामना करना पड़ा है और जेपी को बड़ा वोटबैंक मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स
किरण के गढ़ में भाजपा की सेंध, वित्तमंत्री के गढ़ में जीती कांग्रेस
भिवानी। किरण चौधरी के गढ़ में भाजपा सेंध लगाने में सफल रही, जबकि वित्त मंत्री के गढ़ में कांग्रेस बढ़त बनाने में सफल रही। भाजपा प्रत्याशी चौधरी धर्मबीर सिंह को लोहारू से 63, 890 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह को 72, 209 वोट मिले। भाजपा को यहां 8319 मतों से पिछड़ना पड़ा। तोशाम से भाजपा प्रत्याशी चौ. धर्मबीर सिंह को 73 187 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी राव दान सिंह को 65,124 वोट मिले। तोशाम से भाजपा प्रत्याशी को आठ हजार 63 वोटों की बढ़त मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed