फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cancer patients ride Hop on Hop off bus

Chandigarh News: कैंसर के मरीजों ने की हॉप ऑन हॉप ऑफ बस की सवारी

Thu, 15 Feb 2024 04:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
Cancer patients ride Hop on Hop off bus
चंडीगढ़। कैंसर जागरूकता को लेकर बुधवार को मोहाली के एक निजी अस्पताल व कैंसर सहायता ग्रुप सार्थक ने राइड टू वेलनेस कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर लगभग 40 कैंसर से सरवाइवर्स ने हॉप-ऑन हॉप ऑफ डबल-डेकर बस में शहर का दौरा किया। इस दौरान रोज गार्डन में सभी ने पतंगबाजी और अन्य गतिविधियों में हिस्सा लिया। एक कैंसर पीड़ित ने कहा कि हम आयोजकों के इस अनूठे कदम की सराहना करते हैं। उनका कहना था कि विपरीत परिस्थितियों में ऐसे आयोजन यादगार पल बन जाते हैं। कैंसर पीड़ित ने कहा, ‘मैं इस आनंदमय गतिविधि के आयोजन के लिए सभी को धन्यवाद देता हूं। यह वास्तव में हमारे जीवन के यादगार पल हैं।’ डॉ. राजीव बेदी ने कहा कि कैंसर सरवाइवर्स के लिए ऐसे कार्यक्रम मनोबल बढ़ाने का काम करते हैं क्योंकि इस बीमारी का पता चलना कई लोगों के लिए मुश्किल क्षण होता है। मरीज भावुक हो जाते हैं और उन्हें लगने लगता है कि दूसरे लोग उनके संघर्ष को नहीं समझ सकते। इससे उनके लिए अन्य लोगों से जुड़ना कठिन हो जाता है और अक्सर अकेलेपन का कारण बनता है। इससे कैंसर सरवाइवर्स के लिए सहायता समूहों में शामिल होना महत्वपूर्ण हो जाता है जहां वे अपने विचारों और भावनाओं को व्यक्त कर सकते हैं। रेडिएशन ऑन्कोलॉजी के डायरेक्टर डॉ. नरेंद्र भल्ला ने कहा ने बताया कि मरीजों के लिए रेडिएशन से गुजरना एक कष्टदायक समय है। इस तरह के मेलजोल से उन्हें जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण वाले लोगों से मिलने में मदद मिलती है और उपचार से लाभ हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed