{"_id":"648952c9e822288e9a09d718","slug":"canadian-minister-sean-fraser-said-that-appropriate-solution-provided-to-700-students-facing-deportation-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"700 छात्रों के निर्वासन का मामला: कनाडा के मंत्री बोले-विद्यार्थियों को मिलेगा अपना पक्ष रखने का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
700 छात्रों के निर्वासन का मामला: कनाडा के मंत्री बोले-विद्यार्थियों को मिलेगा अपना पक्ष रखने का मौका
Wed, 14 Jun 2023 11:13 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 14 Jun 2023 11:13 AM IST
सार
कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी ने उन छात्रों को निर्वासन नोटिस जारी किया है, जिनके शैक्षणिक संस्थानों के प्रवेश प्रस्ताव पत्र फर्जी पाए गए थे। जिसके बाद पंजाब से लेकर कनाडा तक हाहाकार मच गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कनाडा में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दाखिला लेने के आरोप के बाद निर्वासन का सामना कर रहे 700 विद्यार्थियों को आशा की किरण नजर आने लगी है। पंजाब व भारत सरकार के दबाव के बाद कनाडा में पंजाब मूल के सांसद व मंत्री भी विद्यार्थियों के पक्ष में उतर आए हैं।
विज्ञापन
कनाडा के मंत्री सीन फ्रेजर ने स्वीकार किया है कि उन्हें लगता है कि ज्यादातर विद्यार्थी खुद धोखाधड़ी के शिकार हुए हैं। वे एक प्रक्रिया बनाएंगे, जहां उन्हें यह साबित करने का मौका दिया जाएगा कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। उन्हें समुचित समाधान प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता: लुधियाना से 8.49 करोड़ की डकैती के पांच आरोपी काबू, 60 घंटे के अंदर सुलझा मामला
विज्ञापन
हाउस ऑफ कॉमन्स में सोमवार को प्रश्नकाल के दौरान फ्रेजर ने दोहराया कि वह निर्दोष छात्रों की मदद करेंगे।उन्होंने विपक्षी न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी की सदस्य जेनी क्वान के एक सवाल के जवाब में कहा, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हम यह सुनिश्चित करने के लिए एक प्रक्रिया विकसित करने के लिए काम कर रहे हैं कि धोखाधड़ी के शिकार निर्दोष छात्रों को कनाडा में रहने का अवसर मिले। फ्रेजर ने कहा कि जो लोग जानबूझकर धोखाधड़ी करते हैं या धोखाधड़ी की योजना में शामिल थे, उन्हें कनाडा के कानूनों का पालन नहीं करने का परिणाम भुगतना होगा।
कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी (सीबीएसए) ने उन छात्रों को निर्वासन नोटिस जारी किया है, जिनके शैक्षणिक संस्थानों के प्रवेश प्रस्ताव पत्र फर्जी पाए गए थे। जिसके बाद पंजाब से लेकर कनाडा तक हाहाकार मच गया था। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर व पंजाब के मंंत्री कुलदीप धालीवाल बार-बार कनाडा के अधिकारियों से निष्पक्ष रहने और मानवीय दृष्टिकोण अपनाने का आग्रह कर रहे थे। उन्होंने नई दिल्ली में कहा कि जिन्होंने विद्यार्थियों को गुमराह किया है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। ऐसे विद्यार्थीर को दंडित करना अनुचित है, जिसने नेक नीयत से शिक्षा ग्रहण की है। हम इस मुद्दे पर कनाडा के साथ संपर्क में हैं।