फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Canadian government canceled the permission to vote for Referendum in public school

खालिस्तान समर्थकों को झटका: कनाडा में रेफरेंडम के लिए वोटिंग रद्द, स्कूल में करवाना था मतदान

Tue, 05 Sep 2023 09:17 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 05 Sep 2023 09:17 AM IST
सार

जोगिंदर बासी ने शिकायत की थी कि रेफरेंडम कार्यक्रम की प्रचार सामग्री में हथियार की तस्वीरों के साथ स्कूल की तस्वीरें भी हैं। जनमत संग्रह के पोस्टर में एक एके-47 राइफल के साथ किरपाण भी थी। जाहिर तौर पर इसके माध्यम से भारत को धमकी दी गई थी।

विज्ञापन
Canadian government canceled the permission to vote for Referendum in public school
खालिस्तान समर्थकों का प्रदर्शन। - फोटो : फाइल

विस्तार

कनाडा में भारतीय मूल के राष्ट्रवादी लोगों की मुहिम रंग लाई। खालिस्तान के समर्थन में जनमत संग्रह करवाने जा रहे सिख्स फॉर जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू और उसके समर्थकों को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब कनाडा सरकार ने एक पब्लिक स्कूल में रेफरेंडम के लिए मतदान की अनुमति रद्द कर दी।

विज्ञापन


जनमत संग्रह 10 सितंबर को ब्रिटिश कोलंबिया के सरीं शहर के तमनविस सेकेंडरी स्कूल में निर्धारित किया गया था। मूल रूप से जालंधर के गोराया के रहने वाले जोगिंदर सिंह बासी ने इसके विरोध में कनाडा में बड़ी मुहिम छेड़ रखी थी। इसके दबाव में सरकार ने मतदान की अनुमति देने से इन्कार कर दिया। जोगिंदर बासी को खालिस्तान समर्थकों ने इसका अंजाम भुगतने की धमकियां भी दी थीं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab: अब पंजाब पुलिस में भर्ती हो सकेंगे ट्रांसजेंडर, पॉलिसी बनी, रिजर्व कैटेगरी के समान मिलेंगे लाभ
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रचार सामग्री में एके-47 राइफल
जोगिंदर बासी ने शिकायत की थी कि रेफरेंडम कार्यक्रम की प्रचार सामग्री में हथियार की तस्वीरों के साथ स्कूल की तस्वीरें भी हैं। जनमत संग्रह के पोस्टर में एक एके-47 राइफल के साथ किरपाण भी थी। जाहिर तौर पर इसके माध्यम से भारत को धमकी दी गई थी। इसके विरोध में कनाडा में एक कैंपेन शुरू किया गया था, जिसने भारत प्रेमी लोगों को साथ जोड़ा। इंडो-कैनेडियन वर्कर्स एसोसिएशन ने भी कार्यक्रम को रद्द करने का आह्वान किया था। जोगिंदर बासी ने कहा कि हम बहुत चिंतित थे कि एक पब्लिक स्कूल का उपयोग भारत विरोधी गतिविधियों के लिए किया जा रहा है। यहां प्रदर्शित किए गए पोस्टर विभाजनकारी हैं। हमारा मानना है कि किसी भी सार्वजनिक संस्थान का उपयोग बाहरी राजनीतिक आयोजन के लिए नहीं किया जाना चाहिए।


बम विस्फोट के मास्टरमाइंड की तस्वीर भी
स्कूल का हॉल एक ओंटारियो निवासी ने सामुदायिक कार्यक्रम का हवाला देते हुए किराए पर लिया था। पन्नू के नेतृत्व में सिख्स फॉर जस्टिस से जुड़े आयोजकों ने 1985 में एयर इंडिया फ्लाइट-182 बम विस्फोट के मास्टरमाइंड तलविंदर सिंह परमार और आयोजन स्थल पर हथियारों को प्रदर्शित करते पोस्टर लगाए थे। स्थानीय लोग इसका विरोध कर रहे थे।

मेयर ने कहा, जनमत संग्रह की गतिविधियों का समर्थन नहीं करते
सरीं के मेयर ब्रेंडा लॉक ने स्पष्ट किया कि हम ऐसे किसी जनमत संग्रह की गतिविधियों का समर्थन नहीं करते हैं। उन्होंने स्कूल परिसर में एके-47 दिखाने वाले पोस्टरों की मौजूदगी की कड़ी निंदा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed