फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Can Dera Chairperson Vipassana lead Haryana Police to Honeypreet?

अब विपासना बताएगी कहां और किस हालत में है राम रहीम की बेटी हनीप्रीत?

Fri, 15 Sep 2017 09:34 AM IST
हितेश चतुर्वेदी/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
हितेश चतुर्वेदी/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा) Updated Fri, 15 Sep 2017 09:34 AM IST
विज्ञापन
Can Dera Chairperson Vipassana lead Haryana Police to Honeypreet?
डेरा सच्चा सौदा की चेयरपर्सन विपासना इंसां - फोटो : File Photo
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख की सारी काली करतूतों की राजदार हनीप्रीत कहां लापता हो गई इसका जवाब अब डेरा की चेयरपर्सन विपासना इंसां को देना होगा। लापता हनीप्रीत की तलाश में हरियाणा पुलिस सहित तमाम इंटेलिजेंस एजेंसियां 20 दिनों से जुटी हैं, लेकिन हनीप्रीत के बारे में कोई सुराग उसके हाथ नहीं लग पाया है। ऐसे में हनीप्रीत को आत्म समर्पण करने की सलाह दे चुकी डेरा चेयरपर्सन ही केवल मात्र एक शख्स बची है, जिससे पुलिस को हनीप्रीत के बारे में जानकारी मिल सकती है। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार हनीप्रीत की तलाश में सिरसा पहुंची पंचकूला पुलिस विपसना इंसां को पूछताछ के लिए हिरासत में लेने का मन बना चुकी है। इसका सबसे बड़ा कारण ये है कि केवल मात्र विपसना इंसां ही है जो 25 अगस्त रात साढ़े 11 बजे तक हनीप्रीत के संपर्क में रहते हुए उससे मोबाइल पर बातचीत करती रही। विपसना ने ही हनीप्रीत को रोहतक से लाने के लिए इनोवो गाड़ी भेजी। विपसना से बात करने के बाद ही हनीप्रीत इनोवा गाड़ी में उसे लेने आए तीन लोगों के साथ जाने को राजी हुई। 
विज्ञापन


इसका खुलासा सुनारिया जेल से हनीप्रीत को लेकर अपने घर ले जाने वाला रोहतक निवासी डेरा अनुयायी संजय चावला कर चुका है। संजय चावला को भी डेरा चेयरपर्सन विपासना इंसां ने शाम छह बजे फोन करके हनीप्रीत को सुनारिया जेल से लाने के लिए बोला था। संजय चावला और उसके साथी जितेंद्र और वेदप्रकाश हनीप्रीत को सुनारिया जेल से लेकर आए। हनीप्रीत रात नौ बजे से लेकर दस बजे तक संजय चावला के घर पर रही। वो काफी परेशानी थी और उसने किसी से भी कोई बात नहीं की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अनहोनी की शंका से चिंतित हैं इंटेलिजेंस एजेंसियां

Can Dera Chairperson Vipassana lead Haryana Police to Honeypreet?
Ram Rahim
विपसना इंसां ने संजय चावला को कॉल करके कहा था कि जब तक डेरे से लोग हनीप्रीत को लेने न आ जाए तब तक वो हनीप्रीत को अपने साथ ही रखें। विपसना ने दस बजे संजय को फोन करके उस गाड़ी के चालक प्रदीप का नंबर दिया जो हनीप्रीत को लेने डेरा सच्चा सौदा से रवाना हुआ था। संजय चावला ने प्रदीप से लोकेशन पूछी और हनीप्रीत को अपने साथ लेकर नरवाना के पास एक चौक पर खड़ा हो गया।

कुछ देर में ही ग्रे रंग की इनोवा उनके पास आकर रुकी। इनोवा में तीन चालक प्रदीप सहित तीन लोग सवार थे। इसके बाद विपसना इंसा ने हनीप्रीत से मोबाइल पर बात की। बातचीत के बाद हनीप्रीत उक्त लोगों के साथ जाने को तैयार हो गई। संजय चावला ने चालक प्रदीप से पूछा था कि अब किस ओर जाओगे आप तो प्रदीप ने जवाब दिया हिसार की तरफ जाएंगे। इसके बाद से हनीप्रीत और उसे लेकर जाने वाले तीनों लोग लापता हैं।

शुरुआत में विपासना इंसां इस बात से इंकार करती रही कि हनीप्रीत उसके संपर्क में थी, उसने बाकायदा मीडिया के जरिए हनीप्रीत को आत्म समर्पण करने की सलाह भी दे डाली, लेकिन संजय चावला के खुलासे के बाद आखिरकार विपसना इंसां को स्वीकार करना पड़ा कि 25 अगस्त की रात को हनीप्रीत उसके संपर्क में थी।

हनीप्रीत के साथ अनहोनी का अंदेशा भी अब गहराने लगा है। इसलिए जांच में जुटी एजेंसियों को भी यह साफ लगने लगा है कि डेरा चेयरपर्सन विपसना इंसां ही अब हनीप्रीत के बारे में ठोस जानकारी दे सकती है। इंस्पेक्टर अशोक के नेतृत्व में पंचकूला पुलिस हनीप्रीत और आदित्य इंसां की तलाश में सिरसा में डेरा डाले हुए है। सूत्रों का कहना है कि पंचकूला पुलिस ने विपासना इंसां से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन विपसना से उनका संपर्क नहीं हो पाया। इसलिए अब किसी भी समय पुलिस विपसना इंसां को हिरासत में ले सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed