फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Campaigning stop for loksabha election in Punjab

पंजाब में थमा चुनाव प्रचार: 83 दिन लंबे चुनाव में मोदी व राहुल ने की चार-चार रैलियां, मान-केजरीवाल ने 80

Thu, 30 May 2024 06:24 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 30 May 2024 06:24 PM IST
सार

16 मार्च से पंजाब में आचार संहिता लागू कर दी गई थी। 83 दिनों में पंजाब की 13 सीटों पर 30 से ज्यादा बड़े नेता अपना दमखम दिखा चुके हैं। इनमें पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल रहे। इससे पहले पंजाब में पीएम मोदी ने 23 और 24 मई को पटियाला, जालंधर और गुरदासपुर में रैली की थी।

विज्ञापन
Campaigning stop for loksabha election in Punjab
पंजाब में थमा चुनाव प्रचार - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में 83 दिन चला लंबा प्रचार वीरवार को थम गया। इस दौरान कई दिग्गज नेता यहां प्रचार के लिए डटे रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पंजाब में चार-चार रैलियां की, जबकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत केजरीवाल ने 80 से अधिक रोड शो व रैलियां की।
विज्ञापन


वहीं, शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने भी अकेले दम पर 32 रोड शो कर वोट मांगे। 13 लोकसभा सीटों पर 30 से ज्यादा बड़े नेताओं ने दमखम दिखाया। भाजपा शासित राज्यों के छह मुख्यमंत्रियों ने भी यहां प्रचार के लिए ताकत लगाई। पंजाब में एक जून को 13 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने प्रचार के दौरान राष्ट्रीय मुद्दों पर कांग्रेस और आप को घेरा, जबकि पंजाब की सत्तारूढ़ पार्टी आप के सुप्रीमो और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और प्रदेश सीएम भगवंत मान दिल्ली और पंजाब में पार्टी के कामकाजों पर जनाधार जुटाते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने संविधान को बचाने का नारा देते हुए 13 सीटों पर प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। आप के अन्य राष्ट्रीय नेता संजय सिंह और राघव चड्ढा भी वोट मांगते चुनावी मैदान में अलग अंदाज में नजर आए। प्रदेश की पार्टी शिअद सुखबीर बादल, हरसिमरत कौर बादल, बिक्रम सिंह मजीठिया के सहारे प्रदेश स्तरीय मुद्दों के साथ जनता के बीच जाकर उनका विश्वास जुटाती दिखी। शिअद ने केंद्रीय पार्टियों की जगह जगह क्षेत्रीय पार्टी को मौका देने की बात उठाई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रचार के अंतिम दिन वीरवार को होशियारपुर में जनसभा की। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आनंदपुर साहिब, लुधियाना और मोहाली में जनसभा की। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अमृतसर साहिब, फरीदकोट और नंगल में चुनावी रैली की। हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने अमृतसर में पब्लिक मीटिंग, फतेहगढ़ चूड़ियां में, डेरा बाबा नानक और कलानौर में जनसभा की। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ ने होशियारपुर में दशहरा ग्राउंड में पीएम के साथ सभी 13 सीटों पर प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने नवांशहर में खटकड़ कलां गांव में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। अरविंद केजरीवाल ने संगरूर, पटियाला और कपूरथला में रैली की। संजय सिंह लुधियाना और राघव चड्ढा जालंधर में जनसभा करने मैदान में उतरे।

इन नेताओं ने दिखाया दम
16 मार्च से पंजाब में आचार संहिता लागू कर दी गई थी। 83 दिनों में पंजाब की 13 सीटों पर 30 से ज्यादा बड़े नेता अपना दमखम दिखा चुके हैं। इनमें पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल रहे। इससे पहले पंजाब में पीएम मोदी ने 23 और 24 मई को पटियाला, जालंधर और गुरदासपुर में रैली की थी। बसपा सुप्रीमो मायावती ने 24 मई को नवांशहर में, 26 मई को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने और गृहमंत्री अमित शाह ने जालंधर में रैली की थी।

25 मई को राहुल गांधी ने अमृतसर में, 26 मई को प्रियंका गांधी ने पटियाला और फतेहगढ़ साहिब में, 29 मई को राहुल ने लुधियाना और पटियाला में रैली की थी। भाजपा, कांग्रेस और आप के कई सीनियर लीडर जैसे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, शशि थरूर, भूपेश बघेल, पवन खेड़ा, सुप्रिया सुले, भाजपा के सीनियर नेता पीयूष गोयल, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी तक मैदान में दिखाई दिए। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्य नाथ भी यहां अंतिम दिन तक डटे रहे।

लोगों को कांग्रेस की नीतियों पर विश्वास
कांग्रेस मजबूती के साथ सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। लोगों ने एक बार फिर कांग्रेस की नीतियों पर विश्वास जताया है। कांग्रेस सरकार ने पंजाब को बहुत कुछ दिया है, लोग कांग्रेस के कार्यकाल में खुश थे। आज प्रदेश में बेरोजगारी, नशा और गैंगस्टरवाद बढ़ता जा रहा है। पंजाब की जनता कांग्रेस के न्याय पत्र के साथ है, मुझे पूर्ण विश्वास है कि मेरी पार्टी के प्रत्याशी भारी बहुमत के साथ जीत दर्ज करेंगे। -अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, प्रदेशाध्यक्ष, कांग्रेस पंजाब

मजबूत सरकार बनाने की दिशा में पंजाब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने जा रही है। पंजाब में लोग बेरोजगारी, नशा और गैंगस्टरवाद से परेशान हैं। सबसे बड़ी बात कि एक मजबूत सरकार बनाने की दिशा में पंजाब की जनता भाजपा को वोट करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पंजाब की जनता ने भरोसा जताया है, आज भाजपा पंजाब में एक सशक्त पार्टी के रूप में उभर कर सामने आई है, मुझे पूरा विश्वास है कि पार्टी के प्रत्याशी भारी बहुमत के साथ जीत दर्ज करेंगे, पंजाब की जनता का वोट सीधा पीएम मोदी को जाएगा। -सुनील जाखड़, प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा पंजाब

हमारे कामकाज से जनता पूरी तरह संतुष्ट
हमारे दो साल के कामकाज से जनता पूरी तरह संतुष्ट है, लोगों ने यह देख लिया है कि आप पार्टी ही उनके हितों की रक्षा कर सकती है। पंजाब में इस बार 13-0 होगा। हमारी सरकार ने जनता से जो भी वादे किए, उन्हें पूरा किया। चाहे वह वायदा निशुल्क बिजली का हो, अच्छी शिक्षा, रोजगार और किसानी से जुड़े मुद्दे हों। चार जून को देश में एक बड़ा बदलाव होगा। आम आदमी पार्टी अहम किरदार निभाएगी। -भगवंत मान, सीएम, पंजाब


लोगों ने केंद्रीय पार्टियों को सिरे से नकारा

शिरोमणि अकाली दल प्रदेश की पार्टी है, हमने जनता के बीच प्रदेश के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है। पंजाब की जनता ने इस बार केंद्रीय पार्टियों को सिरे से नकार दिया है। चुनाव में शिअद बेहतरीन प्रदर्शन करेगी। लोग आम आदमी पार्टी के झूठे वादों की सच्चाई जान चुके हैं। केंद्र ने भी पंजाब को निराश किया है। पंजाब व केंद्र सरकार अपने वादे पूरे करने में नाकाम रहीं हैं। -सुखबीर बादल, प्रधान, शिअद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed