{"_id":"665410aaa02a774c910f65fc","slug":"campaign-by-star-campaigners-in-punjab-for-loksabha-election-2024-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब का सियासी पारा चढ़ा: आखिरी दौर के लिए सभी दलों ने प्रचार में झोंकी ताकत, ताबड़तोड़ रैलियों का दौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब का सियासी पारा चढ़ा: आखिरी दौर के लिए सभी दलों ने प्रचार में झोंकी ताकत, ताबड़तोड़ रैलियों का दौर
Mon, 27 May 2024 06:43 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 27 May 2024 06:43 PM IST
सार
पंजाब में एक जून को मतदान होना है। कई बड़े केंद्रीय नेताओं ने इन दिनों पंजाब में डेरा डाल दिया है। राजनीतिक दल ताबड़तोड़ रैलियों, बैठकों और रोड शो से मतदाताओं को लुभाने में जुटे हैं। सभी पार्टियों के स्टार कैंपेनर पंजाब में डटे हुए हैं।
विज्ञापन
मोगा पहुंचे असम के सीएम
- फोटो : फाइल
विस्तार
छह चरण का चुनाव खत्म होने के बाद अब पंजाब में सभी दलों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। 46 डिग्री तापमान में पंजाब का सियासी पारा भी चढ़ गया है।
प्रधानमंत्री पंजाब में तीन रैलियां कर चुके हैं। राहुल गांधी भी अमृतसर में हुुंकार भर चुके हैं। प्रियंका गांधी ने खन्ना, फतेहगढ़, चंडीगढ़ और पटियाला में रैलियां कर विरोधियों पर कड़ा प्रहार किया है। रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चुनावी रैली कर कांग्रेस को निशाने पर लिया। उनके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी खन्ना और बठिंडा में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर प्रहार किए। उन्होंने करतारपुर साहिब जैसे मुद्दे उठाकर सिखों को लुभाने का प्रयास किया। साथ ही पाकिस्तान पर भी हमला बोला। उन्होंने केजरीवाल के जेल जाने के मुद्दे पर भी सियासत गर्माने का प्रयास किया।
वहीं, आम आदमी पार्टी सुप्रीमो व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी रविवार को बठिंडा और होशियापुर में रोड शो किया और फिरोजपुर में बैठक की रौर भाजपा को निशाने पर लिया। उन्होंने संविधान व लोकतंत्र को खतरे में बताते हुए इसे बचाने के लिए मतदान करने की अपील की। साथ ही लोगों को बताया कि अब केंद्र में गठबंधन की सरकार बनी तो केंद्र सरकार पंजाब का फंड नहीं रोक पाएगी। फिरोजपुर में उन्होंने लोगों से केंद्र में आम आदमी पार्टी के हाथ मजबूत करने की अपील की।
दूसरी पंक्ति के नेताओं की बात करें तो कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल ने हफ्ते में दूसरी बार अमृतसर में पार्टी के नेताओं से मीटिंग कर राज्य के सारे हालात का फीडबैक ली है। साथ ही दावा किया है कि हम अपनी उत्कृष्ट गति से फाइनल चरण की बढ़ रहे हैं। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी ने जीरकपुर और पटियाला में जनसभाएं कर कांग्रेस को तुष्टीकरण के मुद्दे पर घेरा। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने रविवार को चंडीगढ़ में पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। उन्होंने दावा किया कि इस बार भाजपा आसानी से 400 पार के लक्ष्य को हासिल कर लगी।
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने अमृतसर में पाकिस्तान के साथ हो रहे व्यापार को लेकर मौजूदा नीति का रिव्यू करके इसे नए ढंग से लागू करने की बात कही। अमृतसर के व्यापारियों से साथ एक बैठक के बाद शशि थरूर ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनते ही ट्रेड कॉरिडोर खोला जाएगा। वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री और पार्टी की ऑल इंडिया मीडिया प्रभारी सुप्रिया श्रीनेत ने महंगाई पर भाजपा को घेरते हुए कहा कि प्रधानमंत्री किसी भी मुद्दे पर बात नहीं करते चाहे वो मणिपुर की घटना हो, चाहे महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी हो या फिर किसानों की बात हो। वे सिर्फ हिंदुत्व, मंदिर, मुसलमान, मंगलसूत्र और अब मुजरा जैसे शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। देश के विकास की बात नहीं हो रही।
जालंधर में कांग्रेस प्रवक्ता चरण सिंह सपरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। सपरा ने कहा कि भाजपा को वोट देने का मतलब महंगाई को वोट देना है, बेरोजगारी और आर्थिक विषमता को बढ़ावा देना है। सपरा ने आरोप लगाया कि बीजेपी आरक्षण को खत्म करना चाहती है। मोगा में भाजपा उम्मीदवार हंस राज हंस के लिए असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने जम्मू कश्मीर के बदले हालात का मुद्दा उठाकर वोट मांगे। साथ ही कहा कि अब पीओके को भारत के साथ मिलाने की मांग उठ रही है। संगरूर के सुनाम में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि सुनाम तो महान शहीद ऊधम सिंह की पवित्र भूमि है। उन्होंने वादा किया कि भविष्य में यहां के रेलवे स्टेशन पर रेलगाड़ियों के ठहराव की मांग पूरी करवाई जाएगी। साथ ही उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि जो नेता भ्रष्टाचार के मामले में बेल पर जेल से बाहर आए हैं वो पंजाब में वोट मांगने आ रहे हैं ।
स्थानीय नेता भी लगा रहे पूरा दम
स्थानीय नेताओं में भगवंत मान लगातार रोड शो निकाल कर पंजाब के अलग-अलग हलकों में घूम रहे हैं। रविवार को उन्होंने खडूर साहिब में शिअद नेता आदेश प्रताप सिंह कैरों को पार्टी से निष्कासित करने के सुखबीर बादल के फैसले पर कटाक्ष किया और 13-0 के नारे को दोहराया। वहीं, सुखबीर बादल ने भी रोड शो से बड़ी पार्टियों पर क्षेत्रीय पार्टियों को खत्म करने का आरोप लगाया। साथ ही आप को निशाने पर लिया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अपने भाजपा प्रतिद्वंद्वी रवनीत सिंह बिट्टू पर हमला बोला और कहा कि शाह की हैंडहोल्डिंग से भाजपा उम्मीदवार को अपनी दस साल की सत्ता विरोधी लहर और लोगों के मोहभंग से उबरने में मदद नहीं मिलेगी। उनकी जमानत जब्त होना निश्चित है। वहीं, शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने रोड शो निकाल कर हुंकार भरी। उन्होंने आप पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया।
कलाकार भी चुनाव मैदान में
कई कलाकार भी चुनाव प्रचार में उतरे हुए हैं। अमृतसर में प्रीति सप्रू ने भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में डोर टू डोर अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि भाजपा को तीसरी बार सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता। उधर, फरीदकोट लोकसभा के आम आदमी पार्टी उम्मीदवार करमजीत अनमोल के समर्थन में पंजाबी अभिनेता गेवी चहल ने मोगा हलके में अलग-अलग वार्ड में चुनाव प्रचार किया और डोर टू डोर कैंपेन किया। मोहम्मद सद्दीक भी फरीदकोट से कांग्रेस प्रत्याशी के लिए प्रचार कर रहे हैं।