फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Campaign against illegal mining, 93 vehicles seized.

Chandigarh News: अवैध खनन के खिलाफ अभियान, 93 वाहन जब्त

Thu, 25 Jan 2024 08:11 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 08:11 PM IST
विज्ञापन
Campaign against illegal mining, 93 vehicles seized.
इन्फोर्समेंट ब्यूरो व खनन विभाग की ओर से मारे गए छापे
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा राज्य इन्फोर्समेंट ब्यूरो और खनन अधिकारियों की एक संयुक्त टीमों ने पूरे राज्य में अवैध खनन के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया। अभियान में 137 साइट्स और 614 वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान अवैध खनन में जुटे कुल 93 वाहनों को जब्त (इंपाउंडेड) किया गया। इसमें 23 ट्रैक्टर ट्रॉली, 31 हाईवा/डंपर, चार जेसीबी और 35 ओवरलोडेड वाहन शामिल हैं। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एएस चावला ने बताया कि अभियान के दौरान अंबाला में एक, कुरुक्षेत्र में दो, पंचकूला में दो, यमुनानगर में पांच, फरीदाबाद में पांच, पलवल में तीन, नूंह में सात, गुरुग्राम में 12, महेंद्रगढ़ में छह, रेवाड़ी में छह, हिसार में चार, सिरसा में चार, करनाल में तीन, पानीपत में छह, कैथल में तीन, झज्जर में तीन, चरखी दादरी में नौ, रोहतक में तीन, सोनीपत में दो और भिवानी में सात वाहनों को जब्त किया गया है। वहीं, राज्य में कुल 137 साइट्स का निरीक्षण किया गया, जिसके तहत अंबाला में पांच, कुरुक्षेत्र में तीन, पंचकूला में दो, यमुनानगर में 12, फरीदाबाद में 12, पलवल में तीन, नूंह में 10, गुरुग्राम में दो, महेंद्रगढ़ में तीन, फतेहाबाद में तीन, जींद में 12, हिसार में आठ, सिरसा में 12, करनाल में तीन, पानीपत में दो, कैथल में 13, झज्जर में छह, चरखी दादरी में चार, रोहतक में चार, सोनीपत में चार और भिवानी में 14 साइट्स शामिल हैं। वहीं, राज्य में कुल 614 वाहनों की जांच की गई, जिसमें अंबाला के 22, कुरुक्षेत्र में नौ, पंचकूला में 11, यमुनानगर में 35, फरीदाबाद में 39, पलवल में 25, नूंह में 16, गुरुग्राम में 23, महेंद्रगढ़ में 21, रेवाड़ी में 20, फतेहाबाद में 11, जींद में 8, हिसार में 82, सिरसा में 40, करनाल में 35, पानीपत में 35, कैथल में 14, झज्जर में 35, चरखी दादरी में 42, रोहतक में 25, सोनीपत में 24 और भिवानी में 42 वाहन शामिल है। चावला ने बताया कि यह छापे गृहमंत्री के निर्देशानुसार मारे गए थे। राज्य में अवैध खनन को लेकर सख्त से सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed