{"_id":"5da7784a8ebc3e93d56cd5f4","slug":"campaign-across-the-city-against-adulteration-70-kg-of-sweets-destroyed-chandigarh-news-pkl354065159","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवाली से पहले चंडीगढ़ में मिलावट के खिलाफ फूड सेफ्टी विंग अभियान, नष्ट की 70 किलो मिठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवाली से पहले चंडीगढ़ में मिलावट के खिलाफ फूड सेफ्टी विंग अभियान, नष्ट की 70 किलो मिठाई
Thu, 17 Oct 2019 01:40 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 01:40 PM IST
विज्ञापन
मिलावटी मिठाई नष्ट करते टीम के सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य विभाग की फूड सेफ्टी विंग ने बुधवार को मिलावट के खिलाफ अभियान छेड़ दिया। फूड इंस्पेक्टर की टीम ने सुबह दस से शाम पांच बजे तक आधे से ज्यादा शहर में मिठाई की दुकानों और कारखानों में चेकिंग की ओर जहां-जहां भी खराब मिठाई मिली, उसे फौरन नष्ट कराया। अभियान के दौरान करीब 70 किलो मिठाई को नष्ट कराया गया। साथ ही दुकान संचालकों को सख्त हिदायत दी गई कि यदि दोबारा मिलावट या कोई गड़बड़ी पाई गई तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बुधवार को अभियान के दौरान सेक्टर-14, 15, 22, 21, 19, 27, 30, 31, 32, 46, 44, 41, 40, 38, 37 और सेक्टर सात में स्थित मिठाई की दुकानों की चेकिंग की गई। इस दौरान दुकानों में डिस्पले के तौर पर रखी गईं मिठाइयाें के साथ जहां इन्हें बनाया जा रहा था, वहां भी जांच की गई। अभियान से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को हुई चेकिंग का मकसद न तो चालान करना था और न ही सैंपल भरना था। शाम पांच बजे से पहले इन दुकानों को चेक करना था क्योंकि फेस्टिवल सीजन के चलते शाम होने तक बाजारों में खरीदारों की भीड़ जुटनी शुरू हो जाती।
अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान दुकान में रखी मट्ठी को चेक किया गया। कई लोगों ने मट्ठी को अखबार में लपेट कर रखा हुआ था। इससे अखबार की इंक तेल के माध्यम से मट्ठी में लग रहा था। इन मट्ठियों को तुरंत फिंकवाया गया और दोबारा से न रखने की हिदायत दी गई। दुकानदारों को समझाया गया कि वे खाने के सामान को ढकने के लिए बटर पेपर का इस्तेमाल करें।