{"_id":"f0d3bc317197578d712de5abd84a4604","slug":"call-if-electricity-cuts-on-diwali-night-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली की रात बिजली हो गुल तो करें फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली की रात बिजली हो गुल तो करें फोन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 22 Oct 2014 10:59 PM IST
विज्ञापन
दिवाली पर बिजली गुल न हो इसके लिए बिजली विभाग ने प्रबंध किए हैं। इसके बावजूद अगर किसी सेक्टर में बिजली चली जाती है तो इसे ठीक करने के लिए दिवाली की रात कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। बिजली गुल होने पर लोग शिकायत केंद्र के फोन नंबर 4639999 पर फोन कर सकते हैं।
विज्ञापन
दिवाली को लेकर अस्पतालों में इंतजाम भी बढ़ा दिए हैं।
अस्पतालों ने जारी की हेल्प लाइन
-एडवांस आई सेंटर, पीजीआई- 2756117, 9814014464
-एडवांस ट्रॉमा सेंटर, पीजीआई- 2755454
-मेन इमरजेंसी, पीजीआई- 2746018
-जीएमसीएच, सेक्टर-32- 2663301
-जनरल अस्पताल, सेक्टर-16- 102, 2782457
दिवाली पर आग लगने से कोई भी बड़ा हादसा न हो। इसके लिए फायर विभाग पूरी तरह अलर्ट है। फायर विभाग ने सभी फायर मुलाजिमों की छुट्टियां कैंसिल कर दी हैं। 24 अक्तूबर तक कोई भी मुलाजिम छुट्टी पर नहीं रहेगा।
आग लगने पर इस नंबर फोन करे
लोगों की सुविधा के लिए फायर विभाग ने तीन नंबर लगातार चालू रखने का फैसला लिया है। यह सारे नंबर ट्रॉल फ्री है। इनमें 101 नंबर प्रमुख है। इसके अलावा 0172-2225902 या 0172-2223101 पर भी कॉल की जा सकती है।