{"_id":"695ec883a0bbf7f172094feb","slug":"cable-theft-exposed-three-accused-arrested-chandigarh-news-c-16-pkl1079-917532-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: केबल चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: केबल चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने बीएसएनएल की भूमिगत तांबे की केबल चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में चोरी की केबल और वारदात में इस्तेमाल औजार बरामद किए हैं।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सेक्टर-56 का लवप्रीत उर्फ प्रिंस और बिहार निवासी मोहम्मद आशिक व मोहम्मद महफूज आलम शामिल हैं। तीनों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। जानकारी के अनुसार, सेक्टर-34ए बीएसएनएल टेलीफोन एक्सचेंज में तैनात एसडीओ की शिकायत पर 3 जनवरी को एफआईआर दर्ज की गई थी। शिकायत में बताया गया कि नाबार्ड कार्यालय के पास अंडरग्राउंड डक्ट कवर खुला मिला और 800 व 1200 पेयर की करीब 30 मीटर लंबी तांबे की केबल चोरी कर ली गई, जिससे संचार सेवाएं प्रभावित हुईं।
जांच में आरोपी लवप्रीत, मोहम्मद आशिक और मोहम्मद महफूज को गिरफ्तार किया गया। निशानदेही पर पुलिस ने 25.40 मीटर, 15.30 मीटर और 14.80 मीटर लंबी केबल, हथौड़े, लोहे के कटर, छैनी, स्क्रूड्राइवर, रस्सी व अन्य औजार बरामद किए। पुलिस के अनुसार, लवप्रीत उर्फ प्रिंस पहले भी चंडीगढ़ में एक अन्य आपराधिक मामले में संलिप्त रहा है।