फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   cabinet minister bandaru dattatrey visit esi hospital at ramdarbar chandigarh

मंत्री बोले, ईएसआई अस्पताल होगा अपग्रेड, मरीजों को मिलेंगी सुविधाएं

Fri, 24 Jun 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Fri, 24 Jun 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
cabinet minister bandaru dattatrey visit esi hospital at ramdarbar chandigarh
केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री बंडारु दत्तात्रेय
शहर के रामदरबार स्थित 70 बिस्तर वाले ईएसआई हॉस्पिटल को जल्द 100 बेड के रूप में अपग्रेड किया जाएगा। मरीजों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए यहां के इंफ्रास्ट्रक्चर को भी और बेहतर किया जाएगा, ताकि सभी को अच्छी सुविधाएं मिल सकें। 
विज्ञापन


केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री बंडारु दत्तात्रेय ने वीरवार को अस्पताल का दौरा करते के बाद इसकी घोषणा की। इस दौरान मंत्री ने अस्पताल की सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने मरीजों से बातचीत भी की।
विज्ञापन


ऑन लाइन होगा मेडिकल जांच का पूरा रिकॉर्ड  : 
उन्होंने बताया कि जल्द ही सभी ईएसआई अस्पतालों में होने वाले मेडिकल जांच का पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन होगा। इसके लिए कार्य तेजी से चल रहा है, ताकि मरीजों से जुड़े रिपोर्ट लेने के लिए अस्पतालों तक जाने की जरूरत न पड़े। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ की मेडिकल सेवाओं को और विकसित किया जाएगा, ताकि बेड की संख्या में बढ़ोतरी के साथ-साथ मरीजों को यहां तमाम सुविधाओं का लाभ मिल सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री दत्तात्रेय ने किया श्रम ब्यूरो और ईपीएफओ दफ्तर का दौरा :
केंद्रीय मंत्री बंडारु दत्तात्रेय ने वीरवार को चंडीगढ़ स्थित श्रम ब्यूरो और ईपीएफओ दफ्तर का भी दौरा कर वहां की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि श्रम ब्यूरो की ओर से औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक का आकलन किया जाता है। उन्होंने कहा कि इसी आधार पर केंद्र और प्रदेश के कर्मियों को दिए जाने वाले महंगाई भत्ते का निर्धारण किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed