फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   By-elections on amritsar seat, punjab assembly election 2017

विधानसभा चुनाव में गुम हुई उपचुनाव की गूंज, यहां भी कड़ा मुकाबला

Sun, 29 Jan 2017 04:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Sun, 29 Jan 2017 04:13 PM IST
विज्ञापन
By-elections on amritsar seat, punjab assembly election 2017
विधानसभा चुनाव में गुम हुई उपचुनाव की गूंज - फोटो : File Photo
चार फरवरी को अमृतसर के लोकसभा के उपचुनाव की गूंज विधानसभा चुनाव के बीच गुम हो गई है। जिले के लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी गुरजीत सिंह औजला (कांग्रेस), राजिंदर मोहन सिंह छीना (भाजपा-शिअद) और उपकार सिंह संधू (आप) के बीच है। पहली नजर में यह मुकाबला कांग्रेस और शिअद-भाजपा के संयुक्त उम्मीदवार के बीच है। हालांकि जीत-हार के अंतर पर आप के उम्मीदवार भी खास असर करते दिख रहे हैं। 
विज्ञापन


कांग्रेस के गुरजीत सिंह औजला युवा नेता हैं। पहला चुनाव ही सीधे एमपी का लड़ रहे हैं। राहुल गांधी के खास हैं। युवा वर्ग के साथ-साथ नवजोत सिंह सिद्धू के कांग्रेस में आने से औजला खुद को काफी मजबूत मान रहे हैं। भाजपा-शिअद के प्रत्याशी राजिंदर मोहन सिंह छीना के लिए दिल्ली से भाजपा नेता भी आकर मंच सांझा कर चुके हैं। 
विज्ञापन


राजिंदर मोहन सिंह छीना का दावा है कि वो डेढ़ लाख वोटों से जीतेंगे। जबकि गुरजीत सिंह औजला का भी दावा है कि वो डेढ़ लाख वोटों से सीट जीतेंगे। आप के उम्मीदवार उपकार सिंह संधू पहले शिअद में थे, फिर कांग्रेस में गए और उसके बाद आम आदमी पार्टी में। उपकार सिंह संधू कहते हैं कि चार फरवरी को आम आदमी पार्टी जीतेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed