{"_id":"648ac13e6c23901983043a86","slug":"by-elections-of-panchayati-raj-institutions-in-haryana-held-on-july-9-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: नौ जुलाई को होंगे पंचायतों के उपचुनाव, राज्य निर्वाचन आयोग ने की घोषणा, आज से आचार संहिता लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: नौ जुलाई को होंगे पंचायतों के उपचुनाव, राज्य निर्वाचन आयोग ने की घोषणा, आज से आचार संहिता लागू
Thu, 15 Jun 2023 01:16 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 15 Jun 2023 01:16 PM IST
सार
21 से 26 जून तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे, जबकि 27 जून को दस्तावेजों की जांच की जाएगी। 28 को नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। 9 जुलाई को होने वाला चुनाव सुबह 7 बजे से शाम 6 तक मतदान होगा।
विज्ञापन
EVM
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव 9 जुलाई को होंगे। कुल 1983 पदों पर होने वाले चुनावों को लेकर हरियाणा राज्य चुनाव आयोग ने शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, जिन पदों पर उप चुनाव होना है, उनमें पंच 1958, सरपंच 18, ब्लाॅक समिति 5 और जिला परिषद के के 2 पद शामिल हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Punjab: सुखबीर बादल बोले-भगवंत मान का मानसिक संतुलन बिगड़ा, सीएम का जवाब-आपकी तरह पंजाब को नहीं लूट रहा
विज्ञापन
इन उपचुनावों को लेकर संबंधित जिलों के डीसी कम जिला निर्वाचन अधिकारी 15 जून को सूचना प्रकाशित करेंगे। 21 से 26 जून तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे, जबकि 27 जून को दस्तावेजों की जांच की जाएगी। 28 को नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। 9 जुलाई को होने वाला चुनाव सुबह 7 बजे से शाम 6 तक मतदान होगा। उपनचुनाव उन पदों को लेकर हो रहा है, जहां पर या तो आवेदन नहीं या फिर किसी के रिजाइन के बाद पद खाली हो गए। गौरतलब है कि नवंबर 2022 में हरियाणा में पंचायती राज के चुनाव हुए थे।
विज्ञापन