फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   By-election will be held on Jalandhar West Seat on July 10

Punjab By-Election: जालंधर वेस्ट पर 10 जुलाई को होगा उपचुनाव, शीतल अंगुराल के इस्तीफे के बाद हुई थी खाली

Mon, 10 Jun 2024 12:53 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 10 Jun 2024 12:53 PM IST
सार

2022 में हुए विधानसभा चुनाव में शीतल अंगुराल आम आदमी पार्टी की टिकट पर जालंधर वेस्ट से जीतकर विधायक बने थे, लेकिन लोकसभा चुनाव से ठीक पहले 27 मार्च को वह भाजपा में शामिल हो गए थे।

विज्ञापन
By-election will be held on Jalandhar West Seat on July 10
Sheetal angural - फोटो : X @isheetalangural

विस्तार

जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट पर 10 जुलाई को उपचुनाव होगा। यह सीट शीतल अंगुराल के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। अंगुराल ने आप की टिकट पर इस सीट से चुनाव जीता था लेकिन लोकसभा चुनाव से कुछ समय पहले वे भाजपा में शामिल हो गए थे और उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। 
विज्ञापन


मतदान के बाद अंगुराल ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया था लेकिन उससे पहले ही विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने इस्तीफा मंजूर कर लिया। विधानसभा सचिव की ओर से पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी को भी इस संदर्भ में नोटिफिकेशन की कॉपी भेजी गई थी जिसमें जालंधर पश्चिमी-34 नंबर सीट को 30 मई, 2024 से खाली दिखाया गया था। 
विज्ञापन


इस्तीफा वापस लेने से पहले अंगुराल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से मोदी का परिवार का टैग हटा लिया था, जिसके चलते उनके आप में वापसी के कयास लगाए जाने लगे थे। अंगुराल का कहना था कि इस्तीफा मंजूर किए जाने के इस फैसले को वह चैलेंज करेंगे। इसके लिए वह जल्द ही पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। लेकिन अब चुनाव आयोग ने विधानसभा सीट पर उपचुनाव का एलान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 जून तक भरे जाएंगे नामांकन पत्र
पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी बताया कि उपचुनाव की अधिसूचना 14 जून को जारी की जाएगी और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 जून होगी। नामांकन पत्रों की जांच 24 जून को होगी जबकि नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 26 जून है।  उन्होंने कहा कि 10 जुलाई को मतदान होगा और 13 जुलाई को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।

सिबिन सी ने कहा कि उपचुनाव की घोषणा के साथ ही आज से जालंधर पश्चिम क्षेत्र में चुनाव संहिता लागू हो गई है। यह आचार संहिता 15 जुलाई तक चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक लागू रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed