फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Buy home in Chandigarh Chandigarh Housing Board sell six residential properties bid online from 16th

चंडीगढ़ में खरीदें घर: चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड बेचेगा छह रेजिडेंशियल प्राॅपर्टी, 16 से लगाएं ऑनलाइन बोली

Fri, 21 Nov 2025 03:33 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 21 Nov 2025 03:33 PM IST
सार

इच्छुक खरीदार हर शनिवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक साइट विजिट कर सकते हैं। ई-ऑक्शन में भाग लेने के लिए अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट (ईएमडी) जमा कराने की अंतिम तिथि 11 दिसंबर शाम 5 बजे तय की गई है।

विज्ञापन
Buy home in Chandigarh Chandigarh Housing Board sell six residential properties bid online from 16th
चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) ने शहर में 6 फ्रीहोल्ड रेजिडेंशियल और 10 कॉमर्शियल प्रॉपर्टी को ई-ऑक्शन के माध्यम से बेचने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कॉमर्शियल प्रॉपर्टी लीज होल्ड आधार पर उपलब्ध कराई जाएंगी। सीएचबी ने इसके लिए वीरवार को आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया।
विज्ञापन


बोर्ड के अनुसार इच्छुक खरीदार हर शनिवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक साइट विजिट कर सकते हैं। ई-ऑक्शन में भाग लेने के लिए अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट (ईएमडी) जमा कराने की अंतिम तिथि 11 दिसंबर शाम 5 बजे तय की गई है। ई-ऑक्शन 16 दिसंबर सुबह 9 बजे शुरू होगी और 7 जनवरी शाम 4 बजे तक चलेगी। 
विज्ञापन


वहीं, 20 जनवरी को नीलामी के परिणाम घोषित किए जाएंगे। इच्छुक आवेदक जेम पोर्टल पर पंजीकरण कर संबंधित प्रॉपर्टी की सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।उपलब्ध प्रॉपर्टी में इंदिरा कॉलोनी, मनीमाजरा में कैटेगरी-4 के तहत 500 वर्ग फुट तक के फ्लैट शामिल हैं जिनकी रिजर्व कीमत 34 से 41 लाख रुपये रखी गई है। इसके अलावा मनीमाजरा में 7 बूथ शॉप और सेक्टर-40ए में तीन बूथ लीज होल्ड आधार पर ई-ऑक्शन के लिए पेश किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed