फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   button masala, international designer anuj sharma, inifd, fashion, fashion world, chandigarh

इंटरनेशनल डिजाइनर ने बताया, एक ही ड्रेस को कैसे पहनें कई तरीके से?

Wed, 13 Apr 2016 12:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Wed, 13 Apr 2016 12:38 PM IST
विज्ञापन
button masala, international designer anuj sharma, inifd, fashion, fashion world, chandigarh
बटन मसाला के बारे में जानकारी दी इंटरनेशनल डिजाइनर अनुज शर्मा ने - फोटो : amarujala
एक ही ड्रेस को अलग-अलग तरीके से अपने मनमाफिक डिजाइन में ढालकर पहनना हो तो आपको ‘बटन मसाला’ कलेक्शन को जरूर देखना चाहिए। इस कलेक्शन की खासियत यही है कि आप एक ही ड्रेस को पहन कर अगर बोर हो गए हैं तो उसे दूसरे स्टाइल से पहन सकते हैं। एक ही ड्रेस को अलग-अलग तरीके से डिजाइन कर पहनना ही बटन मसाला कलेक्शन है। 
विज्ञापन


बटन मसाला के बारे में जानकारी दी इंटरनेशनल डिजाइनर अनुज शर्मा ने। मंगलवार को वह सेक्टर-8 स्थित इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन डिजाइन (आईनिफ्ड) में आयोजित वर्कशाप में शामिल होने आए थे। इस मौके पर अनुज शर्मा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि बटन मसाला कलेक्शन का आइडिया उन्हें 2009 में लेक्मे फैशन वीक के दौरान आया था।
विज्ञापन


हालांकि उस समय उन्होंने केवल एक ड्रेस में इसका इस्तेमाल किया था। इसके बाद उन्होंने इस पर पूरा कलेक्शन लॉन्च किया। इसमें एक ही ड्रेस को हजार तरीके से डिजाइन करके पेश किया। बस, तभी से यह कलेक्शन चर्चित हो गया। इसके बाद उन्होंने इस कलेक्शन की कई नेशनल और इंटरनेशनल इवेंट में पेश किया। इस कलेक्शन में स्टिचिंग का इस्तेमाल नहीं किया गया है। इसमें सिलाई के लिए सुई या धागे की जरूरत नहीं बल्कि सिर्फ कुछ रबर बैंड्स और बटन की जरूरत होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही अनुज ने आईनिफ्ड में स्टूडेंट्स को फैशन के फंडे और फैशन वर्ल्ड के नए डिजाइन ट्रेंड्स के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा निट फ्रैबिक्स की ड्रैपिंग, फैशन ट्रेंड्स, फैशन इंडस्ट्री पर रिसर्च और डिजाइन और रिटेल के बारीक कौशल से भी अवगत कराया। उन्होंने तकनीकी डिजाइन और ड्रैपिंग टिप्स भी दिए। साथ ही ट्रेंड्स, फैशन को लेकर अनुमान एवं भविष्यवाणी, फैशन के अंदाज, टेक्सटाइल डिजाइन इंडस्ट्री से जुड़ी जानकारियां दी। अनुज ने स्टूडेंट्स के पोर्टफोलियो की भी समीक्षा की और उन्हें सुधार के लिए सुझाव दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed