{"_id":"5d3a12b38ebc3e6ccc03cca8","slug":"bussiness-man-chandigarh-news-pkl3454810138","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली नंबर होंडा सिटी सवार युवक ने बिजनेसमैन को चाकू से धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली नंबर होंडा सिटी सवार युवक ने बिजनेसमैन को चाकू से धमकाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर-19/27 खेड़ा मंदिर के नजदीक दिल्ली नंबर होंडा सिटी सवार युवक की ओर से चाकू दिखाकर एक बिजनेसमैन को धमकाने का मामला सामने आया है। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वारदात के बाद पुलिस चौक और एरिया के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है ताकि आरोपी चालक की पहचान हो सके।
वारदात वीरवार दोपहर करीब एक बजे की है। सूचना मिली कि सेक्टर-19/27 खेड़ा मंदिर के पास कार एक बिजनेसमैन को चाकू दिखाकर धमकाया गया है। सूचना पर पहुंची सेक्टर-26 थाना पुलिस ने जांच शुरू की। पंचकूला सेक्टर-20 निवासी शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह बिजनेसमैन है। सेक्टर-32 में किसी काम से गया था, वहां से लौटते समय उनकी कार का एक दिल्ली नंबर होंडा सिटी पीछा कर रही थी। खेड़ा मंदिर के नजदीक पहुंचने पर कार सवार बिना किसी बात के उलझ पड़ा और कहा कि उसे कार चलानी नहीं आती है। इससे दोनों में बहस शुरू हो गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि इतने में होंडा सिटी कार सवार ने बैग से चाकू नुमा कोई नुकीली चीज निकाली और धमकाते हुए वहां से फरार हो गया। शोर शराबे के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। बताया गया कि शिकायतकर्ता ने पुलिस को कार का नंबर भी बताया है। इस आधार पर पुलिस नंबर को वेरिफाई कर जांच करने में जुटी हुई है।