{"_id":"65a22c8bd0618329073261914ad50a96","slug":"businessman-can-submit-vat-return-till-15-august-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी जानें, कब तक भर सकते हैं वैट रिटर्न?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी जानें, कब तक भर सकते हैं वैट रिटर्न?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 29 Jul 2015 01:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को अध्यक्ष चरणजीव सिंह के नेतृत्व में एईटीसी रविंद्र कौशिक को मिला। बैठक में व्यापारियों ने वैट रिटर्न फार्म को लेकर आपत्ति दर्ज कराई।
विज्ञापन
चरणजीव सिंह का कहना है कि पहले फार्म में रिटर्न भरते समय कुल सेल की जानकारी मांगी जाती थी, लेकिन अब प्रति बिल वाइज सेल की जानकारी मांगी गई है जिससे व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
बैठक के बाद आबकारी एवं कराधान विभाग ने वैट रिटर्न भरने के लिए 15 दिन का समय देने का निर्णय लिया है, अब व्यापारी 15 अगस्त तक रिटर्न भर सकते हैं। इससे पहले 31 जुलाई तक रिटर्न भरने की समय सीमा तय थी।
विज्ञापन
बैठक में व्यापारियों ने मांग की कि ई पेमेंट जमा करवाने की सुविधा सभी बैंकों में शुरू की जाए, अभी यह सुविधा एसबीआई में है।
असिस्टेंट एक्साइज एंड टैक्सेशन अधिकारी रविंद्र कौशिक ने कहा कि जल्द ही यह सुविधा सभी बैंकों में शुरू कर दी जाएगी। बैठक में कमलजीत पंछी, रामकरण गुप्ता, दिवाकर सहूजा, एलसी अरोड़ा, प्रदीप मल्होत्रा और राधे लाल भी मौजूद थे।