{"_id":"64b3c430ee11d149060f48a3","slug":"bus-service-started-from-sonipat-to-karnal-bypass-of-delhi-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: चौथे दिन भी दिल्ली रूट बंद, करनाल बाईपास तक बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: चौथे दिन भी दिल्ली रूट बंद, करनाल बाईपास तक बस सेवा शुरू
Sun, 16 Jul 2023 03:52 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 16 Jul 2023 03:52 PM IST
सार
रोडवेज डिपो के डीआई गजेंद्र सिंह का कहना है कि दिल्ली में हालात सामान्य होने तक इस रूट पर बसों का परिचालन बंद रहेगा। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए दिल्ली के करनाल बाईपास तक रविवार को सात बसें भेजी गईं।
विज्ञापन
Sonipat News:
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
सिंघु बॉर्डर से दिल्ली में भारी वाहनों के प्रवेश पर लगाई गई पाबंदी के चलते रविवार को चौथे दिन भी परिवहन सेवाएं बाधित रहीं। सोनीपत डिपो से दिल्ली रूट पर कोई बस नहीं चली। जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि राहत की बात यह है कि रोडवेज ने सोनीपत से वाया नरेला करनाल बाईपास तक बसों का परिचालन शुरू कर दिया है। इससे यात्रियों को कुछ हद तक राहत मिली है।
विज्ञापन
तेज बारिश और यमुना का जलस्तर बढ़ने से बिगड़े दिल्ली के हालात के बाद सिंघु बॉर्डर से भारी वाहनों का दिल्ली में प्रवेश बंद कर दिया था। रविवार को लगातार चौथे दिन भी सोनीपत बस अड्डे दिल्ली के लिए कोई बस नहीं गई। वहीं जयपुर और अजमेर के लिए जाने वाली बसों को केएमपी के रास्ते से रवाना किया गया।
विज्ञापन
यात्रियों को राहत देते हुए रोडवेज ने दिल्ली में करनाल बाईपास तक बसों का परिचालन शुरू करने का निर्णय लिया है। हालांकि यह बसें मुख्य मार्ग से ना जाकर सेहरी, खांडा, खरखौदा, नरेला, बवाना होते हुए करनाल बाईपास तक भेजी गई हैं।
विज्ञापन
सभी बसें इसी रास्ते से ही वापस लौट रहे हैं। रोडवेज डिपो के डीआई गजेंद्र सिंह का कहना है कि दिल्ली में हालात सामान्य होने तक इस रूट पर बसों का परिचालन बंद रहेगा। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए दिल्ली के करनाल बाईपास तक रविवार को सात बसें भेजी गईं।