फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   bus fair hike in haryana roadways, decision in haryana cabinet meeting

हरियाणा रोडवेज की बसों में सफर करने वालों को झटका, बढ़ा किराया

Tue, 28 Jun 2016 08:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 28 Jun 2016 08:42 PM IST
विज्ञापन
bus fair hike in haryana roadways, decision in haryana cabinet meeting
haryana roadways - फोटो : अमर उजाला

रोडवेज बस में सफर करने वाले हजारों लोगों के लिए सरकार का नया फरमान। किराया बढ़ा दिया गया है। ऐसे में लोगों को अब किराया देने के लिए ज्यादा जेब ढीली करनी होगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई केबिनेट की बैठक में राडवेज किराए में बढ़ोत्तरी के फैसले पर मंत्रिमंडल ने मोहर लगा दी है। सरकार ने घाटे का हवाला देते हुए रोडवेज किराए में कुल 12 प्रतिशत बढ़ोत्तरी की है।

विज्ञापन


केबिनेट के बाद राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने बताया कि हरियाणा में साधारण बस किराया 10 पैसे प्रति यात्री प्रति किलोमीटर बढ़ाया जाएगा। इस वृद्घि से साधारण बस किराया 60 पैसे प्रति किलोमीटर से बढ़कर 68 पैसा प्रति यात्री प्रति किलोमीटर हो जाएगा और यात्री से वसूल किया जाने वाला कुल किराया 75 पैसे प्रति किलोमीटर से बढ़कर 85 पैसे प्रति यात्री प्रति किलोमीटर हो जाएगा। इसमें 25 प्रतिशत यात्री कर शामिल है। 

विज्ञापन

वॉल्वो बसों के किराए में दो रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से वृद्धि

bus fair hike in haryana roadways, decision in haryana cabinet meeting
बस - फोटो : अमर उजाला

सरकार का तर्क है कि इस वृद्घि के बावजूद हरियाणा में साधारण बस का किराया पंजाब, हिमाचल, राजस्थान एवं उत्तराखंड से कम होगा। जबकि वॉल्वो बसों के किराए में दो रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से वृद्धि की गई है। अंतरराज्यीय लग्जरी एसी बसों का किराया मूल किराये का 75 प्रतिशत अतिरिक्त अर्थात 148.75 पैसे प्रति यात्री प्रति किलोमीटर था।  इसके अलावा व्यक्तिगत सामान के लिए किराया प्रति किलोमीटर प्रति 40 किलोग्राम स्टेंडर्ड या साधारण बस किराये का आधा होगा। 

यह है सरकार का तर्क:
सरकार के मुताबिक 13 नवंबर 2012 को रोडवेज के किरए में वृद्धि हुई थी। तब से डीजल के दाम काफी बढ़ चुके हैं। टायर टयूब की कीमतें बढ़ गई हैं। कर्मचारियों की तनख्वाह भी बढ़ी है। वर्ष 2013-14 में रोडवेज का घाटा 406 करोड़ था। 2014-15 में यह 482 करोड़ पहुंचा। 2015-16 में यह किराया 550 करोड़ तक पहुंच गया। अब यह घाटा 650 करोड़ तक  पहुंचने की उम्मीद थी। लिहाजा किराया बढ़ाने के बाद 103 करोड़ की रिकवरी सरकार करेगी। बाकी घाटा रोडवेज में नई योजनओं के माध्यम से किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed