फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Burglary in a locked house, thieves made away with jewelery and cash worth lakhs

Chandigarh News: बंद मकान में लगाई सेंध, चोरों लाखों की ज्वेलरी और नकदी की साफ

Sun, 26 May 2024 05:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
Burglary in a locked house, thieves made away with jewelery and cash worth lakhs
चंडीगढ़। शहर में बढ़ती चोरी की वारदातों ने लोगों की नींद हराम कर रखी है। अब चोरों ने सेक्टर-61 निवासी रमेश चंद्र के ताले बंद घर को निशाना बनाया और लाखों की ज्वेलरी सहित नकदी पर हाथ साफ कर गए। पुलिस ने सेक्टर-36 थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता बुजुर्ग रमेश चंद्र ने बताया कि उनका परिवार 18 मई से घर पर नहीं था। पूरा परिवार बाहर गया हुआ था। इसी बीच अज्ञात चोरों ने उनके घर के सारे ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बीते 24 मई को जब सभी लोग घर पहुंचे तो कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। अलमीरा में से एक सोने का नेकलेस, दो सोने की चूड़ियां, दो सोने की अंगूठी, दो कान के टॉप्स, 10 चांदी के सिक्के, एक सेट कलाई चुरा, घड़ी और करीब 54 हजार रुपये की नकदी गायब थी। सूचना पाते ही स्थानीय थाना पुलिस सहित फिंगर एक्सपर्ट व अन्य टीमों ने घटनास्थल पर मुआयना कर मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed