फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bullets fired at the security agency operator, he narrowly escaped

चंडीगढ़ में फायरिंग: सिक्योरिटी एजेंसी संचालक पर चलाई गोलियां, बाल-बाल बचे, पुलिस ने शुरू की जांच

Wed, 04 Sep 2024 07:03 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 04 Sep 2024 07:03 AM IST
सार

क्लबों में सुरक्षा के लिए बाउंसर उपलब्ध करवाने वाले भूरा की कुछ दिन पहले सेक्टर-26 के एक क्लब में कुछ अज्ञात लोगों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। पुलिस ने उस दिन की क्लब के कैमरों की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली है।

विज्ञापन
Bullets fired at the security agency operator, he narrowly escaped
माैके पर जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़ सेक्टर-25 डंपिंग ग्राउंड के नजदीक धनास-ड्डडूमाजरा रोड पर शहर के क्लबों में बाउंसर सप्लाई करने वाले धनास निवासी गुरजीत उर्फ भूरा पर बीते सोमवार की रात अज्ञात बदमाशों ने गोलियां चलाईं। इसमें फार्च्यूनर सवार भूरा बाल-बाल बच गया, जबकि गाड़ी पर दो गोलियां लगीं। इसके बाद पुलिस सहित अन्य कई जांच टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। 
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से एक गोली का खोल बरामद किया है, जबकि गाड़ी पर दो गोलियों के निशान बने हैं। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित आर्म्स एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


धनास गांव निवासी भूरा बाउंसर रह चुका है। अब वह क्लबों में सुरक्षा के लिए बाउंसर उपलब्ध कराता है। वह एक सिक्योरिटी एजेंसी चला रहा है। सोमवार रात 11 बजे वह जिम से फार्च्यूनर गाड़ी में अपने घर लौट रहा था। जब सेक्टर-25 डंपिग ग्राउंड के नजदीक ड्डडूमाजरा -धनास रोड पर पहुंचा तो अचानक से एक स्विफ्ट गाड़ी उसकी गाड़ी के आगे आकर रुकी। गाड़ी से कुछ अज्ञात बदमाश निकले और देखते ही देखते भूरा पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भूरा के मुताबिक बदमाशों ने चार-पांच गोलियां चलाईं जबकि गाड़ी पर दो गोलियों के निशान मिले हैं। इनमें एक गोली गाड़ी के बीच वाले दरवाजे की खिड़की का शीशा तोड़कर अंदर लगी, जबकि दूसरी गोली बोनट के पास लगी। सूचना पाते ही सेक्टर-11 थाना प्रभारी जयवीर राणा, सेक्टर-24 व पीजीआई चौकी पुलिस प्रभारी के अलावा सेक्टर-17 डीएसपी गुरमुख सिंह के अलावा जिला क्राइम और आपरेशन सेल की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंचीं। 


प्रारंभिक जांच में सामने आया कि भूरा की कुछ दिन पहले सेक्टर-26 के एक क्लब में कुछ अज्ञात लोगों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। पुलिस ने उस दिन की क्लब के कैमरों की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली है। जांच में सामने आया कि इस गोलीकांड की घटना को विजय नाम के आरोपी ने अंजाम दिया है, जो कि कुछ समय पहले ही एक अन्य मामले में जेल से जमानत पर छूटकर आया है। चार दिन पूर्व पंजाब यूनिवर्सिटी के बाहर नाइट फूड स्ट्रीट व सेक्टर-56 में एक घर के बाहर चली गोलियों की वारदात में भी विजय ही शामिल था इसलिए पुलिस की टीमें विजय को भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed