{"_id":"6a2aff630ddcaaac770ec77f","slug":"bullets-fired-after-objection-raised-bloody-clash-at-religious-event-chandigarh-news-c-16-1-pkl1005-1043518-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: टोकाटाकी पर बरसाईं गोलियां, धार्मिक कार्यक्रम में खूनी बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: टोकाटाकी पर बरसाईं गोलियां, धार्मिक कार्यक्रम में खूनी बवाल
विज्ञापन
चंडीगढ़। खुड्डा लाहौरा में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान कार में तेज आवाज में गाने बजाने से रोकने पर खूनी बवाल हो गया। आरोप है कि कार सवार युवकों ने फायरिंग कर दी जिसमें दो युवक घायल हो गए। गोलियों की आवाज से कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने एक आरोपी को मौके पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि मुख्य आरोपी साथियों के साथ भाग निकला।
वीरवार रात लगभग 9 बजे खुड्डा लाहौरा और खुड्डा जस्सू को जोड़ने वाली सड़क के पास एक गली में धार्मिक कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान स्विफ्ट कार में सवार पांच युवक बार-बार कार्यक्रम स्थल के आसपास चक्कर लगा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक कार के शीशे नीचे कर ऊंची आवाज में गाने बजा रहे थे जिससे कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न हो रहा था। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उन्हें कई बार समझाकर वहां से जाने और धार्मिक आयोजन का सम्मान करने के लिए कहा लेकिन वे दोबारा उसी रास्ते से गुजरते रहे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब कार सवार युवक फिर मौके पर पहुंचे तो कुछ लोगों ने उन्हें रोककर शोर-शराबा बंद करने की अपील की। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और आरोप है कि युवकों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में खुड्डा जस्सू निवासी परमबीर और गुरसेवक घायल हो गए। परमबीर के हाथ को छूते हुए गोली निकल गई जबकि गुरसेवक की जांघ में लगी गोली आरपार हो गई। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोगों का आरोप है कि फायरिंग के साथ आरोपियों ने तेजधार हथियारों से भी हमला किया जिससे कार्यक्रम में दहशत फैल गई। घटना के दौरान पकड़ा गया युवक मोहाली के सियोंक का रहने वाला जसनप्रीत है। वहीं मुख्य आरोपी नमन अपने साथियों के साथ भाग निकला। सारंगपुर थाना प्रभारी अशोक ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।