फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   built of 'stadium' for Passion of God of Cricket Sachin Tendulkar

गजब फैन, सचिन के नाम पर 3 फुट का स्टेडियम

Sun, 18 Jan 2015 05:39 PM IST
सुनील अभिमन्यु/अमर उजाला, चंडीगढ़
सुनील अभिमन्यु/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 18 Jan 2015 05:39 PM IST
विज्ञापन
built of 'stadium' for Passion of God of Cricket Sachin Tendulkar

यूं तो क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के देश और दुनियां में करोड़ों भक्त हैं लेकिन इनमें से कुछ ऐसे भी भक्त हैं जो अपने जुनून की वजह से यूं ही चर्चा में आज जाते हैं। ऐसे ही एक भक्त हैं जीरकपुर के बलटाना में रहने वाले 40 वर्षीय राजिंदर।

विज्ञापन


पेशे से ट्रेडर और बिजनेसमैन राजिंदर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ऐसे जबरदस्त फैन हैं कि उन्होंने सचिन के नाम से घर में ही एक मिनी स्टेडियम तैयार कर दिया। इस स्टेडियम का नाम भी रखा मास्टर ब्लास्टर क्रिकेट स्टेडियम। लगभग 3 फीट लंबाई और चौड़ाई में तैयार स्टेडियम को राजिंदर 'क्रिकेट के भगवान' को सौंपना चाहते हैं।
विज्ञापन


बकौल राजिंदर, 'मैंने अब तक तेंदुलकर से मुलाकात नहीं की है लेकिन उम्मीद है कि एक न एक दिन मैं उनसे मुलाकात कर ये स्टेडियम बतौर उपहार उन्हें समर्पित करूंगा।' उन्होंने बताया कि आगामी आईपीएल के समय में चंडीगढ़ में होने वाले मैच में सचिन आएंगे तो उनसे मिलने की कोशिश करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिकेट का जुनून सचिन से शुरू होकर उन तक ही समाप्त

built of 'stadium' for Passion of God of Cricket Sachin Tendulkar

इस स्टेडियम को तैयार करने में कितना रुपया और समय लगा?, पर राजेंदर ने मुस्कराते हुए कहा, अपने इष्ट को समर्पित करने लिए मैंने जो भी समय या धन लगाया ये उनके आगे कुछ भी नहीं हैं, जब सचिन अपने जीवन का बेशकीमती 24 साल क्रिकेट को दे सकते हैं तो मैं उनके लिए इतना भी नहीं कर सकता।'

बातों का सिलसिला आगे बढ़ने पर राजिंदर ने बताया कि वे कभी क्रिकेट नहीं खेले लेकिन क्रिकेट देखने का शौक‌ था। सचिन को खेलते देखने का ये शौक 2002 में कब जुनून में बदल गया पता भी नहीं चला। राजिंदर का जुनून यहीं तक सीमित नहीं हैं। सचिन के जितने भी फोटो या आर्टिकल अखबारों या किसी पत्रिका में छपे राजिंदर वो कटिंग कर या किताबें खरीद कर अपने पास यादगार के तौर पर संभाल कर रख लेते हैं। राजिंदर ने सचिन के बारे में अध्ययन भी किया है।

हालांकि सचिन के रिटायमेंट लेते राजिंदर का भी क्रिकेट से लगाव खत्म हो गया। आखिर ऐसा क्यों? पूछने पर राजिंदर ने कहा, जब क्रिकेट के भगवान ने क्रिकेट से सन्यास ले‌ लिया तो उनका लगाव भी क्रिकेट से खत्म हो गया। अब उनकी इच्छा जरा भी क्रिकेट देखने की नहीं है क्योंकि उनके क्रिकेट का जुनून सचिन से शुरू होकर उन तक ही समाप्त हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed