फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Budget 2021 in Haryana News: Read the Eight Important points Of Haryana budget

हरियाणा : मनोहर लाल के बजट में आपके लिए क्या है खास, आठ बिंदुओं में समझें पूरी बात

Sat, 13 Mar 2021 01:55 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 13 Mar 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
Budget 2021 in Haryana News: Read the Eight Important points Of Haryana budget
हरियाणा बजट 2021: (फाइल फोटो) - फोटो : @cmohry

हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को 1.55 लाख करोड़ का बजट पेश किया है। पड़ोसी राज्य पंजाब के बजट में किसानों की कर्ज माफी के एलान के बाद हरियाणा के बजट पर निगाहें थीं। मनोहर सरकार के बजट में कहीं भी किसान आंदोलन का दबाव नहीं दिखा। सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के अपने विजन के तहत बजट में उनके लिए छोटी-मोटी योजनाएं तो दी हैं लेकिन कोई बड़ी सीधी राहत की घोषणा नहीं की है। हालांकि सरकार ने हर वर्ग को अपने बजट में छूने की कोशिश जरूर की है। आइए जानते हैं बजट का आप पर क्या पड़ेगा असर...

विज्ञापन


1- किसान
पांच एकड़ प्रति परिवार तक की कुल भूमि वालों को 6000 रुपये वार्षिक मदद। किसान मित्र, हर खेत, स्वस्थ्य खेत योजना। 1000 किसान एटीएम। 125 मृदा परीक्षण लैब। 100 बायो गैस प्लांट। नई सिंचाई योजनाएं की घोषणा।
विज्ञापन


2- गरीब
2025 तक पांच लाख अति गरीबों की आय 1.80 लाख होगी। वर्तमान में 1.80 लाख रुपये आय वाले परिवारों को छह हजार सालाना वित्तीय सहायता। दुर्घटना या अनहोनी का शिकार होने पर विस्तृत बीमा कवर। 20000 मकान की व्यवस्था।
विज्ञापन
विज्ञापन


3- बुजुर्ग
वृद्धावस्था सम्मान पेंशन 250 रुपये बढ़कर 2500 रुपये हुई। पहली अप्रैल से लाभ मिलेगा। सालाना 3000 रुपये का फायदा।

4- विद्यार्थी
नौवीं से बारहवीं तक मुफ्त शिक्षा मिलेगी। 4000 प्ले स्कूल खुलेंगे। पहली से तीसरी तक के 6 लाख विद्यार्थियों को प्रारंभिक भाषा व गणितीय कौशल सिखाया जाएगा। सरकारी स्कूलों को 700 करोड़ से डिजिटल क्लास रूम व टैबलेट की व्यवस्था। जेंडर इनक्लूजन फंड की व्यवस्था। हिसार, करनाल में भी सुपर 100 कार्यक्रम होगा शुरू। एमडीयू व केयू में केजी से पीजी तक होगी शिक्षा।

पॉलिटेक्निक मानेसर में इंजीनियरिंग प्रौद्योगिकी संस्थान की स्थापना। विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में नौंवी से आगे के विद्यार्थियों का फीडर स्कूल, विश्वकर्मा कौशल रथ नाम से मोबाइल आईटी लैब होगी स्थापित। पीएचडी के लिए अनुसंधान डिग्री कार्यक्रम शुरू होगा। सिकरोना, फरीदाबाद, इंद्री, करनाल व जीवननगर सिरसा में 3 नए आईटीआई की होगी स्थापना।

5- युवा
एक साल में न्यूनतम 50 हजार नौकरियां। सक्षम युवा योजना और प्रभावी होगी। 20 से 35 साल के बेरोजगार को रोजगार के लिए कौशल विकास की सुविधा। 2025 तक ऊष्मायन केंद्र से 50 प्रतिशत युवाओं को व्यावसायिक शिक्षा दी जाएगी।

6- सेहत 
350 चिकित्सा अधिकारी, 60 दंत चिकित्सक। हर सिविल अस्पताल में 200 बेड। 1000 हेल्थ वेलनेस सेंटर खुलेंगे। आयुष्मान भारत योजना का लाभ आठ और श्रेणियों को, पांच लाख रुपये तक की सालाना आय वाले परिवारों को अनुपातिक आधार पर मिलेगा लाभ। सीएचसी में अल्ट्रासाउंड व अन्य डायग्नोस्टिक सेवाएं। हर जिला अस्पताल में आईसीयू व प्राइवेट रूम। महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में कैंसर विज्ञान केंद्र की होगी स्थापना। अनुबंध आधार पर 100 आयुष सहायक व 22 आयुष कोच की होगी भर्ती।

7- खिलाड़ी
सभी के लिए खेल विजन। पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में हॉकी, फुटबॉल, बॉस्केटबॉल व बॉलीबाल के नए मैदान। पंचकूला में स्थापित राज्य स्तरीय चोट उपचार पुनर्वास केंद्र, मंडल स्तर के चार केंद्र रोहतक, गुरुग्राम, करनाल व हिसार में। ओलंपिक की तैयारी के लिए पांच लाख रुपये की अग्रिम सहायता।

8- बेटियां
मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत शादी से पहले या शादी के दिन वित्तीय मदद। पुलिस बल में 15 प्रतिशत हिस्सा। गुरुग्राम में महिला बटालियन की स्थापना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed