{"_id":"5891eb704f1c1b313de82b86","slug":"budget-2017-big-relief-to-small-businesses-entrepreneurs-happy","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Budget 2017: छोटे उद्योगों को बड़ी राहत से उद्यमी खुश, एक निराशा भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budget 2017: छोटे उद्योगों को बड़ी राहत से उद्यमी खुश, एक निराशा भी
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Wed, 01 Feb 2017 07:38 PM IST
विज्ञापन
Industry
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय बजट में माइक्रो स्माल एंड मीडियम इंटरप्राइजेज (एमएसएमई) के लिए 50 करोड़ से कम की टर्नओवर पर पांच फीसदी आयकर की छूट मिलने से उद्यमी खुश हैं। नोटबंदी के बाद जमीन पर आए उद्योग को बढ़ावा देने के ठोस उपाय न होने से उद्यमियों में निराशा है। उद्यमियों को आशा थी कि उनकी ट्रांजेक्शन कास्ट कम करने के उपाय होंगे पर ऐसा हुआ कुछ नहीं।
लुधियाना के उद्योग जगत ने केंद्रीय बजट पर अपनी मिश्रित प्रतिक्रिया दी है। फेडरेशन ऑफ पंजाब स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रधान बदीश जिंदल ने कहा कि नोटबंदी के बाद आई मंदी से राहत दिलाने का उपाय बजट में नहीं है। इससे उद्यमियों में मायूसी है। इसके अलावा नकदी खर्च की सीमा बीस हजार से कम करके दस हजार करना भी जायज नहीं है।
यूनाइटेड साइकिल एंड पार्ट्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बैठक कर बजट प्रावधानों पर चर्चा हुई। प्रधान चरणजीत सिंह विश्वकर्मा ने एमएसएमई के लिए पांच फीसदी आयकर में छूट का स्वागत किया।

नोटबंदी से उबारने के लिए ठोस उपाय न होने से निराशा
इंडस्ट्री
- फोटो : Demo Pic
चरणजीत सिंह विश्वकर्मा का कहना है कि 96 फीसदी एमएसएमई को इससे लाभ होगा। दूसरे आयकर की दर में कमी करने से भी आम आदमी को राहत मिलेगी। विश्वकर्मा ने कहा कि बजट में साइकिल उद्योग को रफ्तार देने के लिए कोई प्रावधान नहीं है। कारपोरेट टैक्स को कम नहीं किया गया है। इससे मायूसी है। फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट एसोसिएशन के प्रधान एससी रल्हन ने कहा कि बजट में एमएसमएई को आयकर में पांच फीसदी की राहत से छोटे उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। दूसरे बजट में ढांचागत विकास को तवज्जो दी गई है।
रल्हन का कहना है कि इससे अर्थव्यवस्था में मजबूती आएगी। लुधियाना निट्स एसोसिएशन के प्रधान अजीत लाकड़ा ने बजट प्रावधानों को बेहतर बताया है। लाकड़ा का तर्क है कि इससे अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। बजट में डिजिटल लेन देन को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया है। लोगों को इसके लिए तैयार किया जा रहा है। निटवियर अपरैरल मैन्युफैक्चर्स एसोसिएशन ऑफ लुधियाना के प्रधान सुदर्शन जैन ने एमएसएमई को आयकर में पांच फीसदी राहत देने की तारीफ की है।
चैंबर ऑफ इंडस्ट्रियल एंड कामर्शियल अंडरटेकिंग्स के प्रधान अवतार सिंह ने कहा कि बजट में नोटबंदी से परेशान उद्योगों को राहत नहीं दी गई है। इसकी काफी उम्मीद थी। इसके साथ बैंकों की ब्याज दर में कोई छूट नहीं दी गई है। सिंह ने आयकर में पांच फीसदी छूट को राहत का कदम है।