फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   B.Tech son of retired CISF inspector arrested in charas smuggling

Chandigarh: सेवानिवृत्त CISF इंस्पेक्टर का बीटेक बेटा तस्करी में गिरफ्तार, कुल्लू और मंडी से लाता था चरस

Sat, 05 Aug 2023 02:05 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 05 Aug 2023 02:05 AM IST
सार

आरोपी ने इलेक्ट्रॉनिक्स में बीटेक की पढ़ाई की हुई है। उसने बरनाला के एक कॉलेज से इंजीनियरिंग की डिग्री ली थी। पूछताछ में पता लगा कि वह खर्चे पूरे करने के लिए और ऐश की जिंदगी जीने के लिए पिछले डेढ़ साल से नशे का व्यापार कर रहा था। वह क्लबों और अपनी गर्लफ्रेंड पर यह पैसा उड़ाता था।

विज्ञापन
B.Tech son of retired CISF inspector arrested in charas smuggling
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

हिमाचल प्रदेश से नशा लाकर ट्राइसिटी में सप्लाई करने वाले सीआईएसएफ से सेवानिवृत्त एक इंस्पेक्टर के 32 वर्षीय बेटे समेत चरस के सप्लायर को अपराध शाखा की टीम ने गिरफ्तार किया है। जिला अपराध शाखा की टीम ने आईटी पार्क थाना क्षेत्र में खुफिया जानकारी के आधार पर एक नाका लगाया हुआ था। इस दौरान हिमाचल प्रदेश की काले रंग की एक कार नाके की ओर आती दिखी और पुलिस को देखकर कार चालक ने कार भगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने गाड़ी को रोक आरोपी चालक को दबोच लिया। चालक की पहचान हिमाचल प्रदेश के सोलन निवासी 32 वर्षीय आशीष ठाकुर के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 173.16 ग्राम चरस बरामद हुई। 
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान पता चला कि वह यह नशा कल्लू और मंडी से लाता था और ट्राइसिटी में बेचा करता था। आरोपी ने इलेक्ट्रॉनिक्स में बीटेक की पढ़ाई की हुई है। उसने बरनाला के एक कॉलेज से इंजीनियरिंग की डिग्री ली थी। पूछताछ में पता लगा कि वह खर्चे पूरे करने के लिए और ऐश की जिंदगी जीने के लिए पिछले डेढ़ साल से नशे का व्यापार कर रहा था। वह क्लबों और अपनी गर्लफ्रेंड पर यह पैसा उड़ाता था। पुलिस ने उसका दो दिन का रिमांड लेकर गहन पूछताछ की और उसे कुल्लू लेकर गई जहां से स्वान बोध नामक चरस सप्लायर की गिरफ्तारी की गई। मंडी जिले का रहने वाला 31 वर्षीय बोध नशा खरीद कर आगे आशीष को बेचता था। वह मनाली के मलाणा गांव से चरस खरीदा करता था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Nuh Violence Update : सरकार के पास हमले का इनपुट ही नहीं था, गृहमंत्री बोले-हमें ताे तीन बजे पता चला
विज्ञापन
विज्ञापन


चरस की खरीद को लेकर बोध और आशीष के बीच भारी वित्तीय ट्रांजेक्शन
पुलिस को आरोपी बोध और आशीष के बीच चरस की खरीद को लेकर भारी वित्तीय ट्रांजेक्शन भी मिली है। पुलिस ने बताया कि आशीष काफी शातिर था और चकमा देकर फरार हो जाता था। वह तीन चार बार पुलिस की गाड़ियों को भी टक्कर मार चुका है। पिछले दो-तीन महीनों से अपराध शाखा की टीम उसे दबोचने में लगी हुई थी। आशीष घर में ट्यूशन भी पढ़ाता था। उसे खिलाफ वर्ष 2020 में मोहाली में भी 500 ग्राम चरस की बरामदगी के मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज हो रखा है। वहीं स्वान बोध बेरोजगार था और उसके खिलाफ कुल्लू में वर्ष 2021 में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हो रखा है।

चंडीगढ़ का युवक और उसकी गर्लफ्रेंड हेरोइन तस्करी में काबू
एक अन्य मामले में अपराध शाखा की टीम ने सेक्टर-21डी निवासी युवक और उसकी गर्लफ्रेंड को हेरोइन तस्करी में गिरफ्तार किया है। नाके के दौरान पुलिस को धनास लाइट प्वाइंट के पास ईडब्ल्यूएस कॉलोनी की तरफ से सिल्वर रंग की एक आई20 कार आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर चालक ने कार भगाने की कोशिश की, मगर पुलिस ने उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान कार में से 62.78 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। 


पकड़ा गया आरोपी 28 वर्षीय दिशांत गोयल उर्फ दिशु सेक्टर-21डी का रहने वाला है। उसके खिलाफ सारंगपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पंजाब से नशा खरीद कर लाता था। अपनी गर्लफ्रेंड का पेटीएम खाता इस ड्रग मनी की ट्रांसफर के लिए इस्तेमाल करता था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज उसकी गर्लफ्रेंड दीक्षा को भी गिरफ्तार कर लिया है। वह मोहाली के सेक्टर-123 की रहने वाली है और उसका पति से मनमुटाव चल रहा है। 

दो दिन पहले ही उसके पति को मोहाली पुलिस ने 45 ग्राम नशे समेत काबू किया था। आरोपी दिशांत लैब टेक्नीशियन का काम करता था। वहीं उसकी 28 वर्षीय गर्लफ्रेंड ब्यूटीशियन का काम करती थी। आरोपी दिशांत के खिलाफ चंडीगढ़ में छह आपराधिक मामले सामने आए हैं जो वर्ष 2015 से 2020 के बीच दर्ज किए गए थे। इनमें से पांच मामले एनडीपीएस एक्ट तथा एक मामला सरकारी कर्मचारी पर हमले से जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed