फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bsp supremo mayawati, delhi cm arvind kejriwal, mayawati punjab visit, kejriwal punjab visit

BSP-AAP में ठनी, मायावती और केजरी दोनों 15 को पंजाब में

Sun, 13 Mar 2016 10:36 AM IST
सुरिंदर पाल/अमर उजाला, जालंधर
सुरिंदर पाल/अमर उजाला, जालंधर Updated Sun, 13 Mar 2016 10:36 AM IST
विज्ञापन
bsp supremo mayawati, delhi cm arvind kejriwal, mayawati punjab visit, kejriwal punjab visit
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : फाइल फोटो
पंजाब में बसपा और आप में ठन गई है। मायावती जालंधर में 15 मार्च को बड़ी रैली करने जा रही है, वहीं केजरीवाल भी उसी दिन पंजाब आएंगे। यही नहीं, उस दिन दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल साहेब कांशी राम के घर जाएंगे। 15 मार्च को साहेब कांशी राम का जन्मदिन है।
विज्ञापन


इस दिन बसपा सुप्रीमो मायावती को नवांशहर बुलाकर पंजाब में बिगुल फूंकेंगी। वहीं, केजरीवाल रविदासिया समाज के डेरा सच्चखंड बल्लां में भी पहुंच रहे हैं। बसपा की तरफ से मायावती के आगमन को लेकर जमीनी स्तर पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रदेश प्रधान अवतार सिंह करीमपुरी, सांसद व पंजाब के प्रभारी नरिंदर कश्यप इसकी कमान संभाले हुए हैं और बसपा के गिर चुके वोट बैंक को उठाने का प्रयत्न कर रहे हैं। बसपा वर्करों व नेताओं की निगाह 15 मार्च को नवांशहर में होने वाली बसपा रैली पर है। उस दिन बहन मायावती पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए वर्करों व नेताओं को क्या संदेश देकर जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा के वोट बैंक पर आप कर चुकी है सेंधमारी

bsp supremo mayawati, delhi cm arvind kejriwal, mayawati punjab visit, kejriwal punjab visit
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : फाइल फोटो
बसपा के नेताओं की तरफ से लगातार दावे किए जा रहे हैं कि यह रैली एतिहासिक होगी। वहीं दूसरी तरफ अचानक दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने 15 मार्च को साहेब कांशी के परिवार से मिलने का कार्यक्रम रखकर दलितों को अपनी तरफ खींचने का प्रयास किया है।

हालांकि बसपा कांशी राम के परिवार से दूरी बनाकर चल रही है और केजरीवाल का वहां पर जाना बसपा के लिए झटका हो सकता है। पंजाब में बसपा का ग्राफ पिछले लोकसभा चुनाव में काफी गिर गया था और यह वोट बैंक दो फीसदी से भी नीचे आ गया था।

बसपा के काफी वोट बैंक पर आम आदमी पार्टी ने सेंधमारी कर ली थी और दलित इलाकों में काफी वोट आप की तरफ चले गए थे। अब पिछले कुछ समय में करीमपुरी व सांसद कश्यप ने जमीनी स्तर पर होमवर्क कर बसपा के काडर वोट बैंक को काफी हद तक पार्टी की तरफ कर लिया है और बसपा का वर्कर एक बार फिर से उत्साहित हो गया है। ऐसे में अब केजरीवाल का आना बसपा के लिए झटके वाला बनना स्वाभाविक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed